मानसून में गुनगुना पानी है अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए कब-कब पीने से मिलेगा फायदा

मानसून में गुनगुना पानी है अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए कब-कब पीने से मिलेगा फायदा

मानसून में गुनगुना पानी है अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए कब-कब पीने से मिलेगा फायदा

ऐसे में गुनगुना पानी पीने की आदत आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी ढाल बन सकती है. "उष्णं जलं पचति आमं तेन रोगा न जायते." इस श्लोक के मुताबिक, गरम जल टॉक्सिन्स को पचाता है, जिससे रोग नहीं होते.

मानसून जैसे ही दस्तक देता है, वह अपने साथ मौसम में नमी और ह्यूमिडिटी लेकर आता है. इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया भी तेजी से पनपते हैं जो कई बीमारियां लेकर आते हैं. ऐसे में गुनगुना पानी पीने की आदत आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ी ढाल बन सकती है. "उष्णं जलं पचति आमं तेन रोगा न जायते." इस श्लोक के मुताबिक, गरम जल टॉक्सिन्स को पचाता है, जिससे रोग नहीं होते.

गुनगुना पानी पीने से कई फायदे
चरक संहिता के मुताबिक, मानसून में शरीर की पाचन अग्नि धीमी होती है. इस वजह से जो हम खाते हैं, वह ठीक से नहीं पचता और शरीर में टॉक्सिन बनने लगता है. शरीर में जमा टॉक्सिन पसीने और मूत्र के माध्यम से बाहर निकलते हैं. इसी के साथ ही यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार रहता है, जिससे सर्दी- जुकाम, खांसी से राहत मिलती है.

नमी के कारण गले में खराश, कफ और कई तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं. ऐसे में गुनगुना पानी पीने से इन समस्याओं से काफी राहत मिलती है और इन्फेक्शन को दूर करने में भी मदद मिलती है. मानसून के दौरान नमी के कारण शरीर में अक्सर जकड़न महसूस होती है. रोजाना गुनगुना पानी पीने से मांसपेशियों में होने वाली जकड़न कम होती है और आराम महसूस होता है.

Read More Water Intake: दिनभर हाइड्रेट रहने के लिए कितना पानी पिएं? जानें उम्र, मौसम और एक्टिविटी के हिसाब से सही तरीका

गुनगुना पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर
आयुर्वेद के मुताबिक, गुनगुना पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन पर होने वाले कील-मुहांसे की समस्या से भी राहत मिलती है और स्किन ग्लोइंग और शाइनी नजर आने लगती है.

Read More Waterproof Mascara और Eyelash Extensions: खूबसूरती के साथ आंखों की सेहत से न करें समझौता, जानें क्या हैं नुकसान

सुश्रुत संहिता के मुताबिक, सुबह खाली पेट खाना खाने से आधे घंटे पहले, खाने के आधे घंटे बाद और रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए. जब आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो पाचन तंत्र सक्रिय होता है और मल त्याग में आसानी होती है. वहीं, खाने के आधा घंटे पहले पानी पीने से पाचन बेहतर होता है. खाना खाने के आधे घंटे बाद दो-तीन ग्लास पानी पीने से खाना आसानी से पचता है, रात को सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से नींद अच्छी आती है.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध