वजन घटाना अब आसान काम… ओजेम्पिक की दवा भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

वजन घटाना अब आसान काम… ओजेम्पिक की दवा भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

बीते कुछ सालों में वजन घटाने की कई दवाएं और इंजेक्शन दुनियाभर के बाजारों में आए हैं. इनमें एक दवा ओजेम्पिक भी है. जो है तो डायबिटीज के लिए लेकिन इसको वजन घटाने में भी फायदेमंद माना गया है. अब ये दवा भारत में भी आ गई है. नोवो नॉर्डिस्क ने ओजेम्पिक को भारत में लॉन्च कर दिया है. ये दवा वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है और इसकी भारत में क्या कीमत होगी इस बारे में जानते हैं.

ओजेम्पिक का काम वैसे तो डायबिटीज को कंट्रोल करना है. यह दवा भूख कम करती है और शुगर लेवल को कंट्रोल करती है. इस दवा में सेमाग्लूटाइड होता है जो शरीर में मौजूद सीएलपी-1 हार्मोन की तरह ही काम करता है. दवा से ये हार्मोन संतुलन में बनता है और व्यक्ति की शुगर कंट्रोल रहती है और भूख भी कम लगती है. जब व्यक्ति कम खाता है तो शरीर में कैलोरी भी कम जाने लगती है. इसका एक बड़ा असर वजन घटने के रूप में सामने आता है.

भारत में क्या होगी कीमत
ओजेम्पिक की भारत में कीमत उसकी डोज के हिसाब से होगी. 0.25 एमजी की एक हफ्ते की कीमत 2200 रुपये है. 0.5 एमजी की एक हफ्ते की डोज की कीमत 2540 रुपये हैं और अगर कोई 1 एमजी की डोज लेना चाहता है तो उसकी सात दिन की कीमत 2800 रुपये है. यह सभी दाम हफ्ते की डोज के हिसाब से है. अगर कोई व्यक्ति एक महीने से लेकर 6 महीने तक की डोज लेता है तो उसी हिसाब से कीमत भी ज्यादा होती रहेगी. किसी व्यक्ति की कितनी डोज की जरूरत है. यह उसकी मेडिकल हिस्ट्री और मोटापे या डायबिटीज के प्रकार के हिसाब से दी जाती है. दवा की डोज डॉक्टर निर्धारित करते हैं.

Read More Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय

क्या हर मोटे व्यक्ति के लिए है ये दवा?
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मेडिसन विभाग में डॉ. अजीत कुमार बताते हैं कि ओजेम्पिक भारत में लॉन्च हो गई है यह अच्छी बात है, लेकिन इस दवा को किसी भी व्यक्ति को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए. ऐसा जरूरी नहीं है कि दवा हर व्यक्ति पर ऐसा जैसा असर करेगी. इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. जिन लोगों को पेट की गंभीर बीमारियां है, जिनका शुगर लेवल ज्यादा बढ़ा हुआ है उनको दवा लेने से बचना चाहिए. इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है.

Read More Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार