Hot Water In Monsoon : मानसून में सुरक्षा कवच की तरह है गुनगुना पानी, यहां जाने इसे पीने के फायदे…

Hot Water In Monsoon : मानसून में सुरक्षा कवच की तरह है गुनगुना पानी, यहां जाने इसे पीने के फायदे…

Hot Water In Monsoon : मानसून में सुरक्षा कवच की तरह है गुनगुना पानी, यहां जाने इसे पीने के फायदे…

मानसून में गुनगुना पानी पीना क्यों जरूरी है? जानें कैसे यह सरल आदत आपके शरीर को संक्रमणों से बचाकर पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करती है।

मानसून के मौसम में खुद को स्वस्थ रखना किसी चैलेंज से कम नहीं हैं, क्योंकि इस मौसम में तबीयत बहुत जल्दी ख़राब होती है और इंफेक्शन का खतरा बना रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून में गुनगुना पानी सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है. यह शरीर को रोगों से लड़ने में सक्षम बनाता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को संतुलित रखता है. तो इस मानसून, एक छोटा सा बदलाव करें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं.

मानसून में क्यों जरूरी है गुनगुना पानी पीना?
जैसे ही मानसून दस्तक देता है, वातावरण में नमी और ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है. यह मौसम न सिर्फ सुकून देता है, बल्कि अपने साथ कई बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है. बढ़ती नमी वायरस और बैक्टीरिया को तेजी से पनपने का अवसर देती है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट के संक्रमण जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. आयुर्वेद में कहा गया है-
”उष्णं जलं पचति आमं तेन रोगा न जायते.”
अर्थात्, गर्म जल शरीर में मौजूद ‘आम’ (टॉक्सिन्स) को पचाने में सहायक होता है, जिससे रोग उत्पन्न नहीं होते.

पाचन अग्नि होती है मंद
मानसून के दौरान शरीर की पाचन शक्ति यानी ‘अग्नि’ धीमी हो जाती है. इसके कारण भोजन अच्छी तरह नहीं पच पाता, और शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं. यदि ये टॉक्सिन्स समय रहते शरीर से बाहर न निकलें, तो यह रोगों का कारण बनते हैं.

Read More Waterproof Mascara और Eyelash Extensions: खूबसूरती के साथ आंखों की सेहत से न करें समझौता, जानें क्या हैं नुकसान

गुनगुना पानी पीने के फायदे

Read More सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान

पाचन में सुधार
गुनगुना पानी पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है.

टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है
यह पसीने और मूत्र के माध्यम से शरीर में जमा ज़हर (toxins) को बाहर निकालता है.

इम्यूनिटी बढ़ाता है
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे मौसमी संक्रमणों से सुरक्षा मिलती है.

सर्दी-खांसी से राहत
गर्म पानी गले की खराश और बलगम से राहत देता है.

कैसे बनाएं इसे दिनचर्या का हिस्सा?

  • सुबह उठकर 1 गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें.
  • भोजन के बीच हल्के गरम पानी का सेवन करें.
  • ठंडा पानी पीने से बचें, खासकर जब मौसम नमी से भरा हो.
Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम