गुंडागर्दी! दबंगों ने महिला के घर की सीढ़ी तोड़ी, पंचायत का फैसला भी नहीं माना नागेंद्र राय और साथियों पर मामला दर्ज 

गुंडागर्दी! दबंगों ने महिला के घर की सीढ़ी तोड़ी, पंचायत का फैसला भी नहीं माना नागेंद्र राय और साथियों पर मामला दर्ज 

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान महमंद में कांग्रेस नेता और दबंगों मिलकर एक महिला के घर के सामने बनी सीढ़ी को जबरन तोड़ दिया. आरोपियों ने पंचायत के फैसले को भी नहीं माना और सरपंच को भी गालियां दीं. इस मामले में मधु रजक नामक महिला ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कांग्रेस नेता नागेंद्र राय, रोहन सिंह, धर्मेंद्र कुमार और अभिषेक जाना उर्फ कलवा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 324 (4) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

घटना 12 जून की सुबह करीब 08:30 बजे की है. मधु रजक, जो बंगाल मेडिकल तेलीपारा में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि लालखदान महमंद स्थित उनके घर के सामने बनी सीढ़ी को हटाने को लेकर कुछ समय से बात चल रही थी. 11 जून को पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें सीढ़ी छोटी करने के लिए समझाया था, जिसे उन्होंने मान लिया था.

हालांकि, अगले ही दिन सुबह करीब 08:30 बजे नागेंद्र राय और उनके साथी रोहन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक जाना उर्फ कलवा उनके घर के सामने आ धमके. उन्होंने मधु रजक के सामने ही मां-बहन की गंदी गंदी गालियां दीं और यह कहते हुए सीढ़ी तुड़वा दी कि 'सरपंच फैसला करने वाला कौन होता है'. इस तोड़फोड़ से मधु रजक को लगभग दो-तीन हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

Read More जिंदा महिला को कागजों में 'मृत' दिखाकर पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप, न्याय न मिलने पर मांगी इच्छामृत्यु

मधु रजक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गुंडागर्दी करते हुए जबरन सीढ़ी तोड़ी और पंचायत के फैसले को नकारते हुए सरपंच को भी अपशब्द कहे. उनके पास इस घटना का ऑडियो-वीडियो भी उपलब्ध है. मधु रजक ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. 

Read More Aamir Khan Threat: तीसरी शादी के बाद नया बवाल! वायरल पोस्ट में कथित जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Tags:

Latest News

NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज
CJP संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर तनाव, बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कई हिरासत में
1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड
Sonam Wangchuk Demand: भूख हड़ताल खत्म करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के सामने रखीं तीन शर्तें, अस्पताल से किया बड़ा दावा
पुराना फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset न करें! ये 6 जरूरी स्टेप्स भूल गए तो डेटा हो सकता है लीक
बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है नींद? एक्सपर्ट्स की ये आसान ट्रिक्स दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट
अफसरशाही की लेटलतीफी: अनुबंध रिन्यू नहीं होने से कबाड़ बनीं फूड टेस्टिंग वैन, 33 जिलों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई ठप
राजधानी के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रामभरोसे चल रहीं सर्जरी: ऑपरेशन के दौरान खून की जरूरत पड़े तो रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं
गश्त छोड़ 'चुस्की' में मस्त हैं साहब, सिरगिट्टी में अपराधियों की मौज: सटोरिया सरेआम कह रहा- 'दोनों साहब को जाता है महीने का चढ़ावा'
कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ
रायपुर डेयरी कॉलेज: 6 साल का इंतजार होगा खत्म, अगस्त में शुरू होगा शैक्षणिक डेयरी प्लांट; पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे विद्यार्थी