खाद्य मंत्री बघेल से उम्मीद, राशन बचत घोटाले की करेंगे जांच 

रायपुर। नव नियुक्त खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल कांग्रेस शासन काल में हुए अरबों के चांवल शक्कर का घोटाला करने वाले संचालनालय के अधिकारियों को हटाएंगे और  निष्पक्ष जांच कराएंगे ऐसी उम्मीद है। यह बात छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष रमेश चंद्र गुलाटी ने प्रेस विज्ञप्ति में की है. रमेश चंद्र […]

रायपुर। नव नियुक्त खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल कांग्रेस शासन काल में हुए अरबों के चांवल शक्कर का घोटाला करने वाले संचालनालय के अधिकारियों को हटाएंगे और  निष्पक्ष जांच कराएंगे ऐसी उम्मीद है। यह बात छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष रमेश चंद्र गुलाटी ने प्रेस विज्ञप्ति में की है.

रमेश चंद्र गुलाटी ने बताया है कि वे पिछले दो सालों से प्रधानमंत्री , केंद्रीय खाद्य मंत्री, राज्य के भूतपूर्व मुख्य मंत्री, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान के सभी विधायको सहित नव नियुक्त प्रांताध्यक्ष को दस्तावेज सहित शिकायत की है।

भूतपूर्व मुख्य मंत्री और वर्तमान विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह के द्वारा राशन बचत घोटाले को विधान सभा में उठाया गया था। सदन में पूरे मामले को अधिकारियो ने बोगस जानकारी देकर सदन को गलत जानकारी दी।

Read More Moon Astro Remedies: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा? अपनाएं ये आसान उपाय, चमक उठेगी किस्मत!

रमेश गुलाटी ने बताया की 6 लाख मेट्रिक टन चांवल और 3 हजार मेट्रिक टन शक्कर के बचत का घोटाला किया गया है।
मामले की लीपापोती करने के लिए राशन दुकानों को बोलकर बाजार से बोगस चांवल शक्कर की खरीदी संचालनालय के अधिकारी द्वारा करवाई गई है। राशन दुकानों को पिछले 5साल से हर महीने पूरे राशनकार्ड को पूरा कोटा दिया गया जबकि हर महीने चांवल शक्कर बच रहा था।

Read More फूलो देवी नेताम पर फिर जताया भरोसा, दूसरी बार बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, जानें संख्या बल का समीकरण

इस घोटाले को छुपाने के लिए 13 हजार राशन दुकानों का घोषणा पत्र पोर्टल से गायब कर दिया गया है। इसके लिए जिम्मेदार अपर संचालक को हटाए बगैर निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। रमेश चंद्र गुलाटी ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से खाद्य मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद की है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

सरगांव: रजिस्ट्री पेपर में नाम साफ फिर भी पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की एफआईआर, सरगांव में किसान की करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा

राज्य

Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नई दिल्ली। महिलाओं को संपत्ति और उत्तराधिकार में समान अधिकार देने की मांग से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान...
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस