फूलो देवी नेताम पर फिर जताया भरोसा, दूसरी बार बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, जानें संख्या बल का समीकरण

फूलो देवी नेताम पर फिर जताया भरोसा, दूसरी बार बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, जानें संख्या बल का समीकरण

रायपुर। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में पार्टी की वरिष्ठ नेता और मौजूदा राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम पर एक बार फिर अपना भरोसा जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के पांच राज्यसभा सदस्यों में से कांग्रेस के कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल नौ अप्रैल, 2026 को खत्म होने वाला है।

कोंडागांव की हैं फूलो देवी नेताम

राज्य से अन्य राज्यसभा सदस्य कांग्रेस की रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला तथा भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह हैं। वरिष्ठ आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम पर पार्टी ने लगातार दूसरी बार अपना भरोसा जताया है। फूलो देवी नेताम मूल रूप से कोंडागांव जिले की निवासी हैं। पार्टी ने 2020 में उन्हें राज्यसभा भेजा था। उनका कार्यकाल इस वर्ष अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

Read More 2549 करोड़ का टेंडर: बिछानी है 112 किमी पाइपलाइन, अनुभव 30 किमी का, फिर भी दरबार की मेहरबानी से काम पाने की जुगत

कई पदों पर रही हैं फूलोदेवी

Read More E20 पेट्रोल विवाद पर बड़ा फैसला: रायपुर कंज्यूमर कोर्ट ने कार कंपनी को नई गाड़ी देने या पूरी कीमत लौटाने का दिया आदेश

फूलो देवी नेताम कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता लक्ष्मी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी 90 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 54 और कांग्रेस के 35 विधायक हैं। एक सदस्य गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से है।

किसके पास कितने विधायक

विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा और कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार राज्यसभा जा सकते हैं। विधानसभा के अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए पांच मार्च तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। छह मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना शुरू होगी। छत्तीसगढ़ में आज दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद इस बार कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हो रहा है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की तैयारी: 24 से 48 घंटे में आएगी DSP और RI की तबादला सूची, कतार में 53 अफसरों के नाम भी छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की तैयारी: 24 से 48 घंटे में आएगी DSP और RI की तबादला सूची, कतार में 53 अफसरों के नाम भी
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 8 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल; राहत-बचाव अभियान जारी
अवैध खनन पर चार विभागों के अलग-अलग दावे, डीएम की जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य; वन विभाग की रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल
सदन में बदले CM साय के तेवर! अविश्वास प्रस्ताव पर जवाबी प्रहार से छिड़ी नई राजनीतिक बहस
महुआ शराब पीकर लौट रहे हाथी का ग्रामीण से सामना, पटककर ले ली जान
बंगाल में बड़ा एक्शन! अभिषेक बनर्जी के अमतला कार्यालय पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
FBI से मिली जानकारी के बाद पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: NRI परिवार से कथित रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित SHO गिरफ्तार, रिमांड में होगी पूछताछ
Aamir Khan Threat: तीसरी शादी के बाद नया बवाल! वायरल पोस्ट में कथित जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
शिक्षा के मंदिर में नशे की एंट्री! एक छात्र ने 8 साथियों को खिलाई संदिग्ध गोलियां, 8 बच्चे अस्पताल पहुंचे, एक की हालत गंभीर, मचा हड़कंप
40 करोड़ मंजूर... सड़क में फिर भी गड्ढों! कोतबा-बागबहार रोड पर भड़के ग्रामीण, CM निवास तक पदयात्रा का ऐलान
तय कीमत से महंगी शराब बेचने पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस
रायपुर संजय नगर सामूहिक मौत मामला: बैटरी कारोबारी ने पहले पत्नी और तीन बच्चों को दिया जहर, फिर खुद लगाई फांसी? जानिए अब तक की पूरी कहानी