छत्तीसगढ़ में ईडी और नौकरशाह…..दो पूर्व जीएसटी कमिश्नर जेल में दाखिल……कोर्ट में ईडी का आवेदन …निलंबित आईएएस से जेल में पूछताछ की तैयारी….

छत्तीसगढ़ में ईडी और नौकरशाह…..दो पूर्व जीएसटी कमिश्नर जेल में दाखिल……कोर्ट में ईडी का आवेदन …निलंबित आईएएस से जेल में पूछताछ की तैयारी….

छत्तीसगढ़ में ईडी और नौकरशाह…..दो पूर्व जीएसटी कमिश्नर जेल में दाखिल……कोर्ट में ईडी का आवेदन …निलंबित आईएएस से जेल में पूछताछ की तैयारी…. प्रवर्तन निर्देशालय ने निलंबित आईएएस रानू साहू से जेल के अंदर भी पूछताछ की तैयारी कर ली है।ईडी ने कोर्ट में इस मामले को लेकर आवेदन दिया है।अब उम्मीद है कि ईडी […]


छत्तीसगढ़ में ईडी और नौकरशाह…..दो पूर्व जीएसटी कमिश्नर जेल में दाखिल……कोर्ट में ईडी का आवेदन …निलंबित आईएएस से जेल में पूछताछ की तैयारी….

प्रवर्तन निर्देशालय ने निलंबित आईएएस रानू साहू से जेल के अंदर भी पूछताछ की तैयारी कर ली है।ईडी ने कोर्ट में इस मामले को लेकर आवेदन दिया है।अब उम्मीद है कि ईडी जेल के अंदर भी अपने तरीके से पूछताछ करेगी।

रायपुर : प्रदेश में ईडी, कोर्ट और आईएएस की कहानी चारो ओर बनी हुई है।काफी समय से आईएएस समीर बिश्नोई जेल यात्रा में है।इनके बाद प्रदेश की चर्चित महिला आईएएस रानू साहू भी जेल पहुँच गयी।इन दोनों आईएएस में एक खास बात की चर्चा भी जोरो पर है।ये दोनों आईएएस जीएसटी कमिश्नर भी रहे।इन दोनों की चर्चा जीएसटी कमिश्नर रहते भी खूब बनी थी।विभाग में इनके लूटपाट और अवैध वसूली की चर्चा ए आम थी।कुछ लोगो का कहना है कि इन दोनों आईएएस को जीएसटी विभाग अमंगलकारी ही रहा।क्या जीएसटी विभाग का गृह नक्षत्र सही नही है।या फिर इनकी लूटपाट की कहानी ही इनकी दुश्मन साबित हुई।क्योंकि अवैध वसूली की मामली में काफी लोग जेल यात्रा में है।

Read More पीरियड्स में ठंडा पानी पीना सही या गलत? जानिए क्या है सच, एक्सपर्ट ने तोड़ा बड़ा मिथक

सूत्रों के अनुसार अभी और लोगो की गिरफ्तारी होनी है।डीएमएफ के बड़े खेल का भी बहुत जल्द पर्दाफाश होगा।जिसमें कई और नौकरशाहों की गिरफ्तारी होने की चर्चा है।भाजपा के वरिष्ठ विधायक ननकीराम कंवर ने भी कोरबा जिले में डीएमएफ के घोटालों की बात कही है।ईडी के न्यायाधीश ने पांच सौ करोड़ के कोल लेवी वसूली और मनीलॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल सहित अन्य की न्यायिक रिमांड 23 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही स्पेशल कोर्ट ने कोल कंपनियों को नोटिस जारी करने के भी ईडी को निर्देश दिए हैं। सुनील अग्रवाल की दो और सूर्यकांत तिवारी की एक कंपनी बताई गई है ।

Read More NEET Paper Leak Protest: सरकार-CJP की आज निर्णायक बैठक, क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बनेगी सहमति?

बता दें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रानू साहू की तरफ से जमानत याचिका लगाई गई थी, जिस पर शनिवार को भी सुनवाई हुई। इससे पहले शुक्रवार को निलंबित आइएएस रानू साहू को, 10 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद फिर से 18 अगस्त न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को कोर्ट का समय खत्म होने के कारण ईडी के वकील ने अपना पक्ष नहीं रख पाए थे।

दोबारा सुनवाई के दौरान ईडी के अधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडे ने जमानत याचिका का विरोध किया ।उनका कहना है कि रानू साहू कोल घोटाले के अहम किरदारों में से एक है रिहा होने पर सबूतो को प्रभावित कर सकती हैं,इसलिए बेल दिया जाना उचित न होगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश राजपूत ने रानू की जमानत खारिज कर दी। कोर्ट पहले ही 18 अगस्त तक रिमांड बढ़ा दी है । ईडी ने ताजा डीएमएफ घोटाले में रानू साहू से पूछताछ और बयान रिकार्ड करने कोर्ट में आवेदन दिया। ईडी रानू से जेल में ही बयान लेना चाहती है। रानू के वकील फैजल रिजवी ने इस पर आपत्ति की। और इस पर बहस, जवाब के लिए समय मांगा।

स्पेशल कोर्ट ने 11 अगस्त का दिन तय किया है । इस बीच कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया, संदीप नायक को छोड़ शेष सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। उनकी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।सूत्रों के अनुसार कुछ लोगो की तबियत सही नही है ऐसी चर्चा है। इन सभी को खिलाफ दायर प्रासिक्यूशन एप्लीकेशन पर सुनवाई हो रही है। मामले में अब तक चार अफसरों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।आगे आगे देखिए अभी इस राज्य में कौन कौन ईडी की पकड़ में आएगा।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की
'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त
Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त