पांड्या स्टोर फेम एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार

पांड्या स्टोर फेम एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार

डेस्क : पांड्या स्टोर और काशीबाई बाजीराव बल्लाल जैसे टेलीविज़न शो के एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं l एक्टर पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने, उसे प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है l अभिनेता रोहित चंदेल (29) को मुंबई की पंत नगर पुलिस ने उनके दहिसर स्थित आवास से हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है l 

पुलिस में शिकायत के अनुसार आरोपी अभिनेता पिछले कुछ समय से पीड़ित नाबालिग लड़की को अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल करके लगातार परेशान कर रहा था l दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे l शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बीते 5 जुलाई को रोहित चंदेल ने पीड़िता की सोसाइटी के पास उसका पीछा किया, उसे जबरन रोका, गाली-गलौज की l पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट भी की l 

मुंबई पुलिस ने इस गंभीर मामले में आरोपी अभिनेता रोहित चंदेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करना) और धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है l  

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

पांड्या स्टोर और काशीबाई बाजीराव बल्लाल जैसे शोज में नजर आ चुके रोहित चंदेल टीवी की दुनिया में चर्चित नाम हैं l 29 साल के रोहित चंदेल ने काशीबाई बाजीराव बल्लाल में बाजीराव का लीड रोल निभाया था, जबकि पांड्या स्टोर में वह लंबे समय तक धवल मकवाना का किरदार निभाया था l इन दिनों सैराब सीरियल में वह लीड रोल में ईशान गांगुली के रोल में नजर आ रहे हैं l 

Read More 500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच