स्कूल में पालकों का हंगामा, छात्रों के फेल होने पर जताया विरोध, दोबारा परीक्षा की उठी मांग

स्कूल में पालकों का हंगामा,  छात्रों के फेल होने पर जताया विरोध, दोबारा परीक्षा की उठी मांग

बिलासपुर :  तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़ी संख्या में पालक पहुँच कर हंगामा करने लगे l पालकों ने आरोप लगाया कि कक्षा 9वीं और 11वीं में बड़ी संख्या में छात्रों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है, जिससे उनके बच्चों का एक शैक्षणिक वर्ष खराब होने की आशंका है। उन्होंने फेल छात्रों को एक और अवसर देते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की।

बताया गया हैं कि कक्षा 9वीं के 71 छात्रों में से 27 छात्र और कक्षा 11वीं के करीब 40 छात्रों में से 21 छात्र अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परिणाम सामने आने के बाद नाराज पालकों ने स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन से पुनः परीक्षा कराने की मांग रखी।

असफल रहने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

हंगामे के बाद स्कूल की प्राचार्या श्रद्धा गौराहा ने पालकों से चर्चा की। प्राचार्या श्रद्धा गौराहा ने बताया कि छात्रों को पहले मुख्य परीक्षा और उसके बाद अवसर परीक्षा का भी मौका दिया गया था, लेकिन निर्धारित नियमों के अनुसार असफल रहने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सभी निर्णय शिक्षा विभाग के नियमों के अनुरूप लिए गए हैं। वहीं, पालकों ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए मानवीय आधार पर एक और अवसर देने की मांग दोहराई।

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच