नंबर ब्लॉक करना पड़ा भारी! एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने PG में घुसकर नर्सिंग छात्रा की बेरहमी से हत्या

नंबर ब्लॉक करना पड़ा भारी! एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने PG में घुसकर नर्सिंग छात्रा की बेरहमी से हत्या

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था और लंबे समय से लगातार फोन कर उसे परेशान कर रहा था। जब छात्रा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी कथित तौर पर नाराज हो गया और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

लगातार फोन कर कर रहा था परेशान
मृतका 19 वर्षीय खुशी साहू बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और भिलाई के रामनगर इलाके में एक पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, बलौदाबाजार निवासी 24 वर्षीय पिंटू साहू पिछले करीब एक महीने से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे लगातार कॉल कर रहा था। परेशान होकर खुशी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन भी आरोपी ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की। बात नहीं होने पर उसने खुशी की सहेली को फोन किया और फिर सीधे पीजी पहुंच गया।रामनगर स्थित किराए का मकान जहां छात्रा का मर्डर हुआ।

कमरे में घुसकर किया हमला
पुलिस के अनुसार, घटना के समय खुशी की रूममेट बाथरूम में थी और वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी कमरे में पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पहले उसने खुशी का गला दबाया। जब वह विरोध नहीं कर सकी, तब आरोपी ने चाकू से पीठ, हाथ और पेट पर कई वार किए। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी के हाथ में भी चोट आई। हत्या के बाद वह मौके से फरार होकर रायपुर चला गया।पुलिस आरोपी को सीन रिक्रिएट कराने घटनास्थल पर लेकर पहुंची।

Read More केंद्रीय जेल में कैमरा ऑन, नियमों की उड़ाई धज्जियां; रोकने पर प्रहरी से भिड़े दो युवक

पहले भी दी थी धमकी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि खुशी ने कुछ दिन पहले अपने भाई को बताया था कि एक युवक लगातार उसे फोन कर परेशान कर रहा है। परिजनों का दावा है कि आरोपी ने खुशी के भाई और उस कैफे संचालक को भी धमकी दी थी, जहां छात्रा पार्ट-टाइम काम करती थी। आरोप है कि आरोपी चाहता था कि खुशी नौकरी छोड़ दे और उससे शादी करे।भिलाई में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी खुशी।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

ऑनलाइन खरीदा था चाकू
पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू आरोपी ने पहले से ऑनलाइन मंगवाया था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने घटना की तैयारी पहले ही कर ली थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल लेकर पहुंची, जहां उससे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (सीन रीक्रिएशन) कराया गया।बलौदाबाजार का रहने वाला है आरोपी पिंटू साहू।

जांच जारी
फिलहाल, वैशाली नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि हत्या की योजना कब बनाई गई, वारदात की तैयारी कैसे की गई और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी कोई भूमिका थी। पुलिस मामले से जुड़े सभी डिजिटल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच