NEET Paper Leak Protest: सरकार-CJP की आज निर्णायक बैठक, क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बनेगी सहमति?

NEET Paper Leak Protest: सरकार-CJP की आज निर्णायक बैठक, क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बनेगी सहमति?

NEET Paper Leak Protest: देशभर में पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच आज दोपहर करीब 3:30 बजे तीसरे दौर की बातचीत होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार अपना स्पष्ट और अंतिम रुख सामने रख सकती है। ऐसे में इस वार्ता पर छात्रों, अभिभावकों और विपक्ष समेत पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।

CJP ने पहले ही साफ कर दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक आंदोलन वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता। पार्टी का कहना है कि यह केवल एक मंत्री के इस्तीफे का मुद्दा नहीं, बल्कि देश की परीक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करने की लड़ाई है। इसलिए सरकार को प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि ठोस और निर्णायक कदम उठाने होंगे।

शुक्रवार को हुई दूसरे दौर की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया था कि CJP ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार से जुड़े पांच अहम सुझाव रखे हैं। सरकार इन सभी प्रस्तावों का अध्ययन कर रही है और समाधान निकालने की कोशिश जारी है। माना जा रहा है कि आज की बैठक में इन्हीं बिंदुओं पर अंतिम चर्चा हो सकती है।

Read More Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो

उधर, CJP का दावा है कि सरकार ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने जैसे प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। हालांकि, इन दावों की अब तक सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में तीसरे दौर की वार्ता से निकलने वाला फैसला ही यह तय करेगा कि आंदोलन समाप्ति की ओर बढ़ेगा या फिर देशभर में इसका अगला चरण और अधिक व्यापक रूप लेगा।

Read More बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज

Tags:

Latest News

कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी