कांग्रेस में दीपक बैज हो रहें हैं प्रताड़ित, गृहमंत्री विजय शर्मा का सनसनीखेज ब्यान

कांग्रेस में दीपक बैज हो रहें हैं प्रताड़ित, गृहमंत्री विजय शर्मा का सनसनीखेज ब्यान रायपुर :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बढ़ रही अंतर्कलह पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नारी न्याय का फार्म भरवाए जाने पर निशाना साधा है। विजय शर्मा ने कांग्रेस में बढ़ रही […]

कांग्रेस में दीपक बैज हो रहें हैं प्रताड़ित, गृहमंत्री विजय शर्मा का सनसनीखेज ब्यान

रायपुर :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बढ़ रही अंतर्कलह पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नारी न्याय का फार्म भरवाए जाने पर निशाना साधा है। विजय शर्मा ने कांग्रेस में बढ़ रही अंतर्कलह पर कहा कि कांग्रेस में दीपक बैज को प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है। एक वर्ग उन्हें लगातार टारगेट करने का प्रयास कर रहा है। चुनाव के समय भी लेनदेन का मामला सामने आया था। यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है पर ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर दीपक बैज को टारगेट किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आज से नारी न्याय का फार्म भरवाए जाने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास इस समय विश्वसनीयता का संकट है. उन्होंने पहले जो भी वादा किया उसे पूरा नहीं किया. अब राहुल गांधी कुछ भी कहें लोग मानने वाले नहीं हैं. लोगों को पता है देश में मोदीजी की सरकार बन रही है. इन्होंने वादा निभाया नहीं इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया. राजनांदगांव लोकसभा में मिल रहे फीडबैक को लेकर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो महादेव एप के नाम से बहुत से परिवारों को बर्बाद कर पैसे खाए हो जो कोयला की दलाली करके पैसा खाए हो जो शराब में फर्जी होलोग्राम लगाकर शराब के पैसे खाए हो। जिन्होंने राजनांदगांव से विभिन्न संस्थाओं को बाहर कर दिया हो। जिन्होंने वोट के नाम पर जिले का प्रस्ताव रखा हो। ऐसे व्यक्ति को पूरे क्षेत्र में कोई भी स्वीकार करने वाला नहीं है।

Read More महादेव और स्काईएक्सचेंज सट्टेबाजी घोटाले में ईडी का बड़ा हमला, 91 करोड़ की संपत्ति जब्त

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला