बिलासपुर में लेफ्ट फ्री लेन पर खड़े होने पर लगेगा 300 रुपए का जुर्माना, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की सख्ती

शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, हाईटेक कैमरों से निगरानी शुरू – नियम तोड़ने पर ऑन-द-स्पॉट कटेगा चालान

बिलासपुर में लेफ्ट फ्री लेन पर खड़े होने पर लगेगा 300 रुपए का जुर्माना, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की सख्ती

बिलासपुर/ अब अगर आप सिग्नल पर रेड लाइट के दौरान लेफ्ट टर्न वाली फ्री लेन में बाइक, ऑटो या कार खड़ी करते हैं, तो सावधान हो जाइए। ट्रैफिक पुलिस ने इस नियम का उल्लंघन करने पर 300 रुपए जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कदम शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए उठाया गया है।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और ट्रैफिक सिग्नल पॉइंट्स पर लेफ्ट फ्री लेन में वाहन खड़ा करने पर 300 रूपए जुर्माना संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाए गए। साथ ही हर ऐसे स्थान पर ट्रैफिक पुलिस जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। नियम तोड़ने वालों पर ऑन-द-स्पॉट चालानी कार्रवाई की जाएगी।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के कई चौराहों पर ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम और हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से अब ट्रैफिक उल्लंघन की निगरानी आसान हो गई है। रेड लाइट के दौरान लेफ्ट टर्न के लिए छोड़ी गई फ्री लेन पर अक्सर लोग वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

Read More शराब घोटाले पर ED का एक्शन : रायपुर, धमतरी, दुर्ग में एक साथ छापे, कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है। एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने सभी ट्रैफिक पाइंट्स पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नियम तोड़ने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करें। करियारे ने बताया कि काफी समय से लेफ्ट लेन पर जाम की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन मौखिक समझाइश के बावजूद लोग नियम नहीं मान रहे थे। अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान अनिवार्य होगा।

Read More बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप

यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शहर की आउटर सड़कों - जैसे मोपका, कोटा, रतनपुर, सीपत, रायपुर रोड, लालखदान और पेंड्रीडीह बाइपास पर NPR (नंबर प्लेट रीडर) कैमरे लगाने की योजना भी तैयार की गई है। इसका प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजा गया है।

 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर.... कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो