तड़प तड़प के आई मौत आठ घंटे मौत से लड़ता रहा दिल्ली का यह कपल, एक्सप्रेसवे पर सैकड़ों गाड़ियां गुजरीं पर किसी ने पलटकर नहीं देखा..

तड़प तड़प के आई मौत आठ घंटे मौत से लड़ता रहा दिल्ली का यह कपल, एक्सप्रेसवे पर सैकड़ों गाड़ियां गुजरीं पर किसी ने पलटकर नहीं देखा..

जय शंकर पाण्डेय....

दिल्ली। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिछले हफ्ते जो हुआ, उसने सिर्फ सड़क सुरक्षा पर ही नहीं, बल्कि इंसानियत पर भी गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। दिल्ली के एक दंपति लच्छी राम (42) और उनकी पत्नी कुसुमलता (38) की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। दुःखद यह है कि टक्कर लगने के बाद पति पत्नी करीब आठ घंटे तक हाईवे किनारे पलटी कार में खून से लथपथ फंसे रहे और सैकड़ों गाड़ियां उनके पास से गुजर गईं, लेकिन इस दौरान मदद के लिए कोई नहीं रुका। परिवार का आरोप है कि एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम भी पूरे आठ घंटे तक लापता रही।

 

रात 11:52 पर पहली टक्कर, 12:14 पर दूसरी: दो बार हुआ हादसा

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

पूरा मामला मंगलवार देर रात का है। रात करीब 11:52 बजे लच्छी राम की वैगनआर कार को एक बड़े डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क के किनारे हो गई। पति पत्नी घायल थे, लेकिन जिंदा थे। दरवाजे जाम होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए। इसके ठीक 22 मिनट बाद रात 12:14 बजे एक मारुति अर्टिगा ने उसी रुकी हुई कार को फिर से टक्कर मार दी। इस दूसरी टक्कर से कार पलट गई और दंपति अंदर ही फंस गए। एक्सप्रेसवे पर रात भर वाहन फर्राटा भरते रहे, लेकिन किसी ने भी पलटी हुई कार और उसमें फंसे घायलों की मदद नहीं की।

Read More NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

मदद का इंतजार करते मर गए..... पर कोई नहीं आया 

लच्छी राम के मामा नाहर सिंह ने दुःख जताते हुए प्रशासन पर  सवाल खड़े किए और कहा, पूरी तरह क्षतिग्रस्त कार में दो लोग खून से लथपथ फंसे थे, ऐसे में कोई कैसे बिना देखे निकल सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि जब एनएचएआई की गश्ती गाड़ियां हर घंटे निकलती हैं, तो उन्हें यह कार क्यों नहीं दिखी? इसका मतलब है कि या तो वे लापरवाह थे या फिर सारी गश्त सिर्फ कागजों पर ही हो रही है। अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती, तो उनकी जान बच सकती थी।

मृतक के पिता देवी सिंह ने रोते हुए कहा कि उन्हें इस तरह नहीं मरना चाहिए था। उन्होंने रोते हुए कहा, वह मदद का इंतजार करते मर गए। अधिकारी इतने गैरजिम्मेदार कैसे हो सकते हैं?" उन्होंने बताया कि वह रात भर बेटे को कॉल करते रहे। पहले कॉल लग रहा था, पर कुछ देर बाद बंद हो गया। सुबह 8 बजे जब कॉल लगा, तो एक पुलिसकर्मी ने उठाया। लच्छी राम के चचेरे भाई दीपक सिंह ने कहा कि दूसरी बार टक्कर मारने वाला ड्राइवर भी मदद कर सकता था। उनकी भाभी को शायद कम चोट लगी थी। थोड़ी सी मदद मिल जाती तो कम से कम एक जिंदगी बच जाती।

सुबह 7:38 बजे पुलिस को मिली सूचना

हादसे के करीब आठ घंटे बाद सुबह गांव के कुछ लोगों ने पलटी कार को देखा और अंदर फंसे पति पत्नी को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सुबह 7:38 बजे मामले की सूचना मिली। जब तक एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, तब तक लच्छी राम और कुसुमलता की मौत हो चुकी थी। अगर पेट्रोलिंग टीम समय रहते अपनी ड्यूटी निभाती, तो शायद दो जिंदगियां बच सकती थीं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच