हिरण की खाल से तंत्र क्रिया करने वाले तस्कर का भंडाफोड़, तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार

तीनों आरोपियों से हिरण की खाल और सींग बरामद, ढाई लाख रुपए की डील पर नकेल कसी गई

हिरण की खाल से तंत्र क्रिया करने वाले तस्कर का भंडाफोड़, तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास और तंत्र क्रिया के नाम पर वन्य प्राणियों का शिकार और उनके अवशेषों की तस्करी का मामला लगातार बढ़ रहा है। तस्कर रायपुर को इस अवैध कारोबार का सेफ जोन बना चुके हैं, जहां वे न केवल अवशेषों का सौदा करते हैं बल्कि तांत्रिक कर्म भी करते हैं। रायपुर की रेंज स्तरीय फ्लाइंग टीम ने इस अवैध धंधे का बड़ा पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को हिरण की खाल और सींग के साथ गिरफ्तार किया है।

टीम के प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद वे अपनी टीम के साथ विधानसभा–बलौदाबाजार रोड पर घेराबंदी कर एक निजी स्कूल के पास आरोपियों को पकड़े। आरोपियों के कब्जे से एक हिरण की खाल और पांच सींग बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर पेंशनबाड़ा निवासी तांत्रिक आनंद श्रीवास्तव, पीपरछेड़ी कसडोल के तुलाराम पटेल और भागीरथ पैकरा शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन अवशेषों की डील लगभग ढाई लाख रुपये में तय कर चुके थे। आनंद श्रीवास्तव ने यह भी स्वीकार किया कि लक्ष्मी पूजा में हिरण की खाल का उपयोग किया जाता है, जिस कारण वे इसे लेकर आए थे। रेंजर दीपक तिवारी ने बताया कि बरामद खाल लगभग छह महीने पुरानी लग रही है।

Read More Indore Lokayukta Raid: नगर निगम के ARO के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, आय से 1.73 करोड़ ज्यादा संपत्ति का दावा; पत्नी के नाम दो इमारतें

वन विभाग के अनुसार, आनंद श्रीवास्तव पहले भी हथियार लेकर जंगल में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि भागीरथ बारनवापारा के जंगलों में फंदा लगाने के आरोप में पकड़ा गया था।

Read More खबर का असर: शिवराम सिंघारे का पुराना आदेश निरस्त, हटाकर प्रमुख अभियंता कार्यालय में किया अटैच

पिछले चार वर्षों में प्रदेश में करीब 220 हिरणों का शिकार हो चुका है, जिनमें कई गिरफ्तारियां भी शामिल हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध