सड़कों से सोलर पार्क तक: बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में बताया कैसे विकास योजनाएं बदल रही आमजन की जिंदगी

सड़कों से सोलर पार्क तक: बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में बताया कैसे विकास योजनाएं बदल रही आमजन की जिंदगी

रायपुर। रायपुर से लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क, रेलवे, ऊर्जा और वस्त्र उद्योग से जुड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और इसका प्रत्यक्ष लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है।

सांसद ने कहा कि सोलर पार्क और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार से स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिला है। इससे न केवल ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत मुख्य सड़कों से जुड़ाव बढ़ा है। अब दूर-दराज के गांवों में सड़क सुविधा मिलने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।

सांसद ने बताया कि ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट के माध्यम से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आधुनिक राजमार्ग तैयार किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है और प्रदूषण भी कम हो रहा है। रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक प्लेटफॉर्म, बेहतर वेटिंग एरिया और सुरक्षा के साथ अपग्रेड किया जा रहा है।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

इसके अलावा, पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना के तहत बंद पड़े वस्त्र उद्योगों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इससे न सिर्फ उद्योग को मजबूती मिलेगी, बल्कि नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी हर नागरिक तक पहुंचे और भारत तेजी से एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आए।

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार