मुक्तिधामों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त: सभी कलेक्टरों की रिपोर्ट पेश, अगली सुनवाई जनवरी में

मुक्तिधामों की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त: सभी कलेक्टरों की रिपोर्ट पेश, अगली सुनवाई जनवरी में

बिलासपुर। प्रदेशभर के मुक्तिधामों की बदहाल स्थिति को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सभी जिलों के कलेक्टरों ने फोटोग्राफ सहित अपनी रिपोर्ट अदालत में जमा की, जबकि कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को आदेशों की मॉनिटरिंग करने और बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर को शपथपत्र में जवाब देने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस ए.के. प्रसाद की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार नागरिकों का मौलिक अधिकार है। इसके लिए हर मुक्तिधाम में पानी, बिजली, सड़क, शौचालय, शेड और साफ-सफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

चीफ जस्टिस ने 29 सितंबर को बिल्हा और रहंगी मुक्तिधामों का निरीक्षण किया था, जहाँ अव्यवस्था साफ नजर आई थी। इसके बाद मामला स्वत: संज्ञान में लिया गया और सरकार को निर्देश जारी किए गए। बिलासपुर कलेक्टर ने बताया कि रहंगी मुक्तिधाम में तत्काल सुधार कार्य किए गए हैं और सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई जनवरी में तय की है, ताकि सुधारों की प्रगति और सभी मुक्तिधामों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार