ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला का बैग चोरी, 4.5 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर

बिलासपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चोरों का अब तक सुराग नहीं

ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला का बैग चोरी, 4.5 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर

बिलासपुर/ बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में करीब 4 लाख 50 हजार रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात थे। महिला की शिकायत पर बिलासपुर जीआरपी ने तीन दिन की जांच के बाद केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के ग्राम डूमरपारा निवासी बसा उरांव अपनी बेटी के साथ सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के सिलसिले में बिलासपुर आई थीं। परीक्षा के बाद दोनों मां-बेटी बाराद्वार लौटने के लिए गोंदिया-झाड़सुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ रही थीं। इसी दौरान स्टेशन और ट्रेन में भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने महिला का बैग पार कर दिया।

महिला ने बताया कि उनके बैग में सोने और चांदी के कई जेवरात रखे थे जिनमें 6.39 ग्राम के इयररिंग, 5 ग्राम का हार, 160 ग्राम चांदी के पायजेब, 117 ग्राम का करधन, और अन्य कीमती गहने शामिल थे। कुल मिलाकर गहनों की अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये बताई गई है।

Read More व्हाट्सएप चैट ने मचाया हड़कंप, शॉक्ड सचिव ने मातहतों को हड़काया!  

चोरी की घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय जांच का भरोसा दिलाया और तीन दिनों तक संदिग्धों से पूछताछ की। आखिरकार जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी गई है।

Read More रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

फिलहाल चोरी किये गए गहनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जीआरपी ने स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है और चोरों की तलाश जारी है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस
रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो
मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल
पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR
जेल से पहले अस्पताल पहुंच गए आरोपी डॉक्टर! फर्जी ट्रांसफर केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने
घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज
तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’
रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत