इंडिगो संकट पर पीएम मोदी की दो टूक, जनता की मुश्किलें बढ़ाने वाले नियम नहीं चलेंगे

इंडिगो संकट पर पीएम मोदी की दो टूक, जनता की मुश्किलें बढ़ाने वाले नियम नहीं चलेंगे

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस में लगातार बढ़ते संकट और उड़ानों में हो रही देरी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी नियम या नीति का उद्देश्य सिर्फ सिस्टम को मजबूत करना होना चाहिए, न कि आम लोगों की जिंदगी को और मुश्किल बनाना। बुधवार को एनडीए सांसदों की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम के इस रुख को साझा किया।

यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब इंडिगो की एक के बाद एक उड़ानों में तकनीकी खामियों और लंबे इंतज़ार की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों फंसा रहना पड़ रहा है, जबकि कई फ्लाइट्स अचानक रद्द भी हो रही हैं, जिससे यात्रियों में नाराज़गी बढ़ी है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
रिजिजू के मुताबिक पीएम मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि नियम इस तरह बनाए जाएँ कि वे प्रशासन को मजबूत करें और आम आदमी को राहत दें, न कि उसकी परेशानी बढ़ाएँ। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी नियम या नीति का असर सीधा नागरिकों पर पड़ता है, इसलिए शासन में संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है।

Read More Punjab News: अAK-47 से लेकर हैंड ग्रेनेड तक… अमृतसर में हथियारों की खेप बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

पीएम ने इंडिगो के मौजूदा हालात को उदाहरण के तौर पर रखते हुए अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने और यात्रियों की दिक्कतें कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों की राहत और सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार