अंधविश्वास की आड़ में तिहरा क़त्ल? तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 शव कमरे से बरामद, कोरबा में दहशत

अंधविश्वास की आड़ में तिहरा क़त्ल? तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 शव कमरे से बरामद, कोरबा में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात ऐसा खौफनाक मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की लाशें बरबसपुर स्थित फार्महाउस से बरामद हुईं है। बताया जा रहा है कि तीनों बीती रात एक बैगा के साथ तांत्रिक अनुष्ठान में शामिल थे, जहाँ कथित तंत्र–क्रिया के दौरान एक-एक कर तीनों की संदिग्ध मौत हो गई। फार्महाउस का कमरा जहाँ यह पूजा चल रही थी, अब पुलिस की नजर में मौत का शक्ल बदल चुका है।

सूत्रों के मुताबिक मृतकों में अशरफ मेमन, कोरबा का एक युवक और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल है। तीनों उस दावे से प्रभावित होकर पहुंचे थे, जो बिलासपुर निवासी बैगा राजेन्द्र कुमार ने उनसे किया था। बैगा ने वादा किया था कि यदि उसे 5 लाख रुपये दिए जाएँ तो वह रातभर की तांत्रिक क्रिया से 2.5 करोड़ रुपये तैयार कर देगा। इसी लालच और अंधविश्वास में फँसकर तीनों ने बैगा को अपने फार्महाउस बुलाया और रातभर की पूजा शुरू करवाई। लेकिन अनुष्ठान खत्म होने से पहले ही मौत ने तीनों को घेर लिया।

घटना के चश्मदीद माने जा रहे अश्विनी कुर्रे ने पुलिस को बताया कि बैगा और उसका एक साथी कमरे के अंदर तंत्र-मंत्र कर रहे थे, जबकि वह और दूसरा व्यक्ति बाहर इंतजार कर रहे थे। पूजा के दौरान बैगा एक-एक कर तीनों मृतकों को कमरे में ले जाता, उन्हें एक नींबू देता और दरवाजा भीतर से बंद कर लेता था। प्रत्येक व्यक्ति को लगभग 15 से 30 मिनट तक अंदर रोका गया। लेकिन जब कमरा खोला गया, दृश्य भयावह था। तीनों बेसुध पड़े मिले और उनकी मौत हो चुकी थी।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

पुलिस को आशंका है कि जहर खुरानी के जरिए यह पूरे तांत्रिक अनुष्ठान को हत्या का रूप दिया गया है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बैगा सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं धोखाधड़ी, षड्यंत्र, तांत्रिक आड़ में हत्या पर जांच कर रही है। कोरबा में इस तिहरे हत्या के बाद दहशत, चर्चा और सनसनी का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह अंधविश्वास की कीमत थी? या तंत्र साधना के नाम पर रची गई कोई संगठित साजिश?

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार