जज का घर भी सुरक्षित नहीं! मुंगेली की पॉश कॉलोनी में लाखों की चोरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जज का घर भी सुरक्षित नहीं! मुंगेली की पॉश कॉलोनी में लाखों की चोरी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मुंगेली: मुंगेली के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में गिने जाने वाले पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए 30 लाख रुपये से अधिक की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने जिला जज, एक शिक्षक, और दो अन्य निवासियों के घरों को निशाना बनाकर कीमती सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने पूरी योजना के तहत कॉलोनी में घुसपैठ की। वे एक-एक कर चार घरों में घुसे और बड़े इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान न तो किसी को भनक लगी और न ही कॉलोनी की सुरक्षा टीम को कुछ पता चला।

चोरों ने चोरी से पहले जिला जज के निवास पर लगे CCTV कैमरों को तोड़ दिया, लेकिन कॉलोनी के अन्य हिस्सों में लगे कैमरों में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो गईं। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है। इन्हीं फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More जज के बंगले में जानलेवा लापरवाही छत का प्लास्टर गिरने से होमगार्ड घायल पीडब्ल्यूडी के मेंटेनेंस पर उठे सवाल

इस बड़ी चोरी ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलोनी को शहर का 'हाई-सेक्योरिटी ज़ोन' माना जाता है, लेकिन चोरों ने वहां भी घुसपैठ कर यह साबित कर दिया कि सुरक्षा अब सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More Mahasamund Gambling Raid: जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार, नगदी-मोबाइल समेत लाखों की संपत्ति जब्त

इस घटना के बाद कॉलोनीवासी दहशत में हैं। कई लोगों ने अब अपने घरों में अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण, जैसे हाई-रिजोल्यूशन कैमरे और अलार्म सिस्टम लगाने की बात कही है।स्थानीय निवासी अब नाइट पेट्रोलिंग और गार्ड की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

इस वारदात ने सामान्य नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग कह रहे हैं कि यदि जज जैसे VVIP व्यक्ति सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि अपराधी अब हाई-प्रोफाइल और सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों को भी नहीं छोड़ रहे। पुलिस की जिम्मेदारी अब केवल आरोपियों को पकड़ना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाना भी है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना