शिक्षक को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश: चोरी के जेवर बैंक में जमा कर निकाली रकम

शिक्षक को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश: चोरी के जेवर बैंक में जमा कर निकाली रकम

 सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो चोर सहित सोनार और खाताधारक महिला गिरफ्तार

 

बिलासपुर। बिलासपुर में अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने न सिर्फ सूने मकान से लाखों के जेवर उड़ाए, बल्कि चोरी के उन्हीं जेवरों को बैंक में जमा कर लोन भी निकाल लिया और फिर राह चलते एक शिक्षक को लूट लिया। सरकंडा पुलिस ने इस शातिर गिरोह का एक सप्ताह के भीतर पर्दाफाश करते हुए दो मुख्य आरोपियों के साथ, चोरी का माल खरीदने वाले सोनार और बैंक में जेवर गिरवी रखने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ढाई लाख रुपये के जेवर भी बरामद किए हैं। शनिवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Read More मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़: धनवंतरी मेडिकल स्टोर की सीलबंद सिरप में मिलीं मरी चींटियां, अब गुणवत्ता पर उठ रहे प्रश्न....

सरकंडा टीआई नीलेश पांडे ने बताया कि चांटीडीह वार्ड क्रमांक 56 निवासी राममूर्ति साहू पिता दशरथ लाल साहू (53) 30 मई को अपने ससुराल से वापस चांटीडीह जा रहे थे। रात 11.45 बजे शनिचरी शराब भट्ठी से पहले नया बैराज के सामने चांटीडीह मोड़ के पास खड़े दो युवकों ने उन्हें रोककर मोबाइल और गले में पहनी सोने की चैन लूट ली और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने एक आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपी अंकित साहू फरार था, जिसकी पतासाजी की जा रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि अंकित साहू शनिचरी रपटा में सोने-चांदी के जेवर बिक्री करने के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपने साथी दादू उर्फ मनीष गंधर्व के साथ मिलकर लूटपाट करने की बात स्वीकार की। इस कार्रवाई में प्र.आर प्रमोद सिंह, प्र. आर बलवीर सिंह, आर विवेक राय, आर विकास यादव, आर एसके पाटले और आर संजीव जांगड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More बरमकेला का डेढ़ करोड़ का बांध बना सफेद हाथी 20 साल से सूखे खेतों को नहर के पानी का इंतजार

 

30 हजार रुपये में बेची जेवर, बाकी को बैंक में किया जमा

 

आरोपी अंकित साहू ने पुलिस को बताया कि उसने चिंगराजपारा में भी अपने अन्य साथी अनीश मेमन के साथ मिलकर ढाई लाख रुपये की सोने-चांदी की चोरी की थी। चोरी के कुछ जेवर उसने रतनपुर के ज्वेलर्स संचालक पंकज सोनी के पास 30 हजार रुपये में बेचे। इसके बाद, उसने और अनीश मेमन ने अनीश की मां शबाना बेगम के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में जेवर गिरवी रख दिए और लोन निकाल लिया। पुलिस ने शेष चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। चिंगराजपारा निवासी अनुपा साहू ने अपने घर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

खरीददार सोनार और बैंक खाताधारक महिला भी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

सरकंडा पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में चोरी के जेवर खरीदने वाले सोनार पंकज सोनी (32), बनियापारा रतनपुर निवासी, और आरोपी अनीश मेमन की मां व ग्रामीण बैंक खाताधारक शबाना बेगम (22), रतनपुर बड़ी बाजार निवासी हाल मुकाम नूतन चौक सरकंडा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह आपराधिक गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था। 

Tags:

Latest News

फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत फ्रूटी का घूंट लेना पड़ा भारी! पाउच के अंदर मिली छिपकली की चमड़ी, बच्ची की बिगड़ी तबीयत
फर्जी दस्तावेज, सरकारी नौकरी और बड़ा खेल! असम में भर्ती घोटाले ने उड़ाए होश, बाहरी उम्मीदवारों ने हड़पीं नौकरियां
छत्तीसगढ़: थार में लाखों की नकदी लेकर जा रहा था चालक! पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी कहानी
7 लाख का लॉकर ले उड़े चोर! CCTV का DVR भी गायब, राजधानी रायपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी से हड़कंप
रायगढ़ जेल में फिर कैदी की मौत: तीन दिन पहले आबकारी मामले में गया था जेल, पिता का आरोप पैसे लेकर दूसरे को छोड़ा मेरे बेटे को मार डाला
दुर्ग-भिलाई से चल रहा था साइबर ठगी का 'कमीशन कनेक्शन'! 15 म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा
रायपुर बना 'चाकूपुर'! गैंगवार, चाकूबाजी और खूनखराबा... आखिर किसके भरोसे राजधानी?
राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब OTP नहीं, सिर्फ अंगूठा लगाएंगे तभी मिलेगा अनाज, केंद्र का सख्त आदेश
देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या के बाद फूटा गुस्सा! आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी तनाव
ब्रिटिश परंपराओं को अलविदा! भारतीय सेना की नई वर्दी नीति लागू, बंदी जैकेट से लेकर टैटू और मूंछों तक बदले नियम
नागलोक से चार गुना ज्यादा मौतें बिलासपुर में, डॉक्टरों और वकीलों ने मिलकर डकार लिया सर्पदंश का मुआवजा
फरारी के बीच मौत! नेपाल में गोली मारकर हत्या, खान सर कोचिंग बवाल से जुड़े आरोपी की संदिग्ध मौत से सनसनी