भाई मजदूरी करते रह गए और बाबू ने लूटकर खड़ा कर लिया कुबेर का खजाना

भाई मजदूरी करते रह गए और बाबू ने लूटकर खड़ा कर लिया कुबेर का खजाना

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में भ्रष्टाचार की दीमक ने सिस्टम को किस कदर खोखला कर दिया है इसका जीता जागता सबूत शुक्रवार को सामने आया। यहां एसीबी ने एक ऐसे कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर धावा बोला जिसकी काली कमाई का आंकड़ा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। शुभकरण परिहार नाम के इस बाबू ने सरकारी नौकरी की आड़ में लूट का ऐसा धंधा चलाया कि अपनी वैध आय से 938 फीसदी ज्यादा संपत्ति बना ली। एसीबी की रेड में नोटों की गड्डियां और सोने चांदी का ऐसा अंबार मिला है मानो किसी बड़े सेठ का खजाना खुल गया हो।

यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है और सिस्टम पर करारा तमाचा है। एक तरफ आरोपी शुभकरण के सगे भाई पेट पालने के लिए आज भी मजदूरी और कपड़े बेचने का काम कर रहे हैं और पिता गांव में साधारण जीवन जी रहे हैं वहीं दूसरी तरफ यह भ्रष्ट बाबू अय्याशी के महल में रह रहा था। जयपुर मुख्यालय को मिली गुप्त शिकायत के बाद जब जांच की परतें खुलीं तो पता चला कि बीकानेर के छोटे से गांव पूनरासर के रहने वाले शुभकरण ने भ्रष्टाचार के दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर जब छापेमारी हुई तो घर के कोने कोने से माल निकलने लगा।

डीआईजी भुवन भूषण यादव की निगरानी में हुई इस कार्रवाई में 76 लाख रुपये तो नकद मिले हैं जिन्हें गिनते गिनते शायद मशीनें भी थक जाएं। इसके अलावा डेढ़ किलो सोना और तीन किलो चांदी बरामद हुई है। बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान और दो प्लॉट के दस्तावेज मिले हैं। गांव में भी मकान और सौ बीघा खेती की जमीन का पता चला है। स्कॉर्पियो और स्विफ्ट जैसी महंगी गाड़ियां घर की शोभा बढ़ा रही थीं।

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

साल 2010 में रोजगार सहायक के तौर पर मामूली नौकरी शुरू करने वाला शुभकरण 2022 में कनिष्ठ सहायक बना और फलोदी के बाप पंचायत समिति में जाकर मलाईदार पोस्टिंग ले ली। कार्रवाई में एडिशनल एसपी विनोद कुमार और जोधपुर सिटी डीवाईएसपी किशन सिंह समेत कई अधिकारी शामिल रहे। पुलिस अब करोड़ों के लेन देन के दस्तावेजों को खंगाल रही है ताकि इस काली कमाई की तह तक पहुंचा जा सके।

Read More Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा