फर्जी पासपोर्ट से विदेश फरार, 26 केसों का आरोपी सोमबीर ‘मोटा’ अमेरिका से डिपोर्ट

फर्जी पासपोर्ट से विदेश फरार, 26 केसों का आरोपी सोमबीर ‘मोटा’ अमेरिका से डिपोर्ट

गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी मिली है। रोहतक के कारौर गांव निवासी कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर उर्फ ‘मोटा’ को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। मंगलवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एसटीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया है। सोमबीर पर हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कुल 26 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024 में सोमबीर फर्जी पासपोर्ट के जरिए पहले मुंबई से बैंकॉक और वहां से अमेरिका पहुंच गया था। फरारी की पुष्टि होने के बाद एसटीएफ ने जांच तेज की और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के समन्वय से उसे अमेरिका में पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारत डिपोर्ट किया गया।

2009 से अपराध की दुनिया में सक्रिय
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोमबीर 2009 से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। वह रोहतक के कुख्यात गैंगस्टर अनिल छिपी का भाई है। दोनों भाइयों का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है। गैंगवार और बदले की कई वारदातों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। कई मामलों में गिरफ्तारी के बाद वह जमानत पर बाहर आया और बाद में फरार हो गया था।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

STF की आगे की जांच
एसटीएफ अब उससे फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने वाले नेटवर्क, विदेश भागने में मददगार लोगों और वित्तीय स्रोतों के बारे में पूछताछ करेगी। उसके पासपोर्ट में गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का पता दर्ज मिला है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

Read More SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI

2025 के बाद 10वां प्रत्यर्पण
हरियाणा एसटीएफ के लिए यह 2025 के बाद से 10वां सफल प्रत्यर्पण बताया जा रहा है। अमेरिका से यह तीसरा बड़ा डिपोर्टेशन है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लखविंदर लखा और अमन भैंसवाल को भी अमेरिका से भारत लाया जा चुका है।

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी