जोन क्रमांक 2 के एआरआई के पैरालिसिस का फायदा उठाकर सहयोगी ने किया 'खेल', ₹16 लाख के संपत्ति कर गबन 

जोन क्रमांक 2 नगर निगम तिफरा का मामला

बिलासपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में ₹16 लाख के संपत्ति कर घोटाला मामले में नया मोड़ आ गया है। सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआई) रामनारायण देवांगन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर खुद पर लगे गबन के आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। देवांगन का दावा है कि उनका सहयोगी कर्मचारी लाखों रुपये की वसूली जमा कराए बिना फरार हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें फंसाया जा रहा है।

पैरालिसिस पीड़ित एआरआई ने लगाया सहयोगी पर आरोप

रामनारायण देवांगन ने बताया कि साल 2018 में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके कारण उन्हें पैरालिसिस हो गया। अब वो चलने फिरने और लिखने में भी असमर्थ हैं। 2021 में काम पर लौटने के बाद उनकी मदद के लिए जोन कमिश्नर ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी आशीष कौशिक समेत कई सहयोगियों को दिया था।

Read More CG News: ड्यूटी जा रही नर्स को बाइक सवार बदमाश ने पीछे से घोंपा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

एआरआई देवांगन ने आरोप लगाया है कि उनकी शारीरिक अक्षमता का फायदा उठा कर उन्हें फंसाया गया उन्होंने कहा कि पैरालिसिस के कारण मैं सीढ़ियां नहीं चढ़ पाता था। इसलिए वसूली गई राशि मैं प्रतिदिन आशीष कौशिक को देता था, जो उसे कैशियर के पास जमा कराने नीचे जाता था।

Read More मुंगेली में अफसरशाही का नशा: अफीम की खेती पर IAS की गुंडागर्दी,थानेदारों से मांगा NOC; डांट से रो पड़ीं महिला अफसर

लाखों रुपये लेकर सहयोगी फरार, एआरआई पर गाज

रामनारायण देवांगन अपने ज्ञापन पत्र के माध्यम से कलेक्टर को बताया कि आशीष कौशिक ने उनकी वसूली गई करीब ₹16 लाख की राशि कैशियर के पास जमा नहीं कराई और दो महीने पहले ही गायब हो गया। देवांगन के अनुसार, उन्हें इस अनियमितता की जानकारी तब हुई जब वसूली गई राशि जमा नहीं हुई। देवांगन ने साफ कहा है कि यह आरोप बिल्कुल झूठा है कि उन्होंने संपत्ति कर की राशि का गबन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है और उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उन्होंने फरार आशीष कौशिक और अन्य दोषी व्यक्तियों की पूरी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

डीएसपी को फर्जी चैट से फंसाने वाले हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन का एक और फर्जीवाड़ा: सरिता का होटल किराए पर लेकर जमाया कब्जा, 2 लाख 26 हजार टैक्स बकाया होने पर निगम ने किया सील

राज्य

India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल India vs Zimbabwe T20I Series: इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद जिम्बाब्वे में भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली। Ind vs Zim T20I Schedule। भारतीय टीम की एक और सीरीज के शेड्यूल का बीसीसीआई ने एलान कर...
Bhojshala Dispute Big Update: सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख, वीडियो सबूतों पर अब हाईकोर्ट करेगा अंतिम फैसला
Assam Tea Garden Surprise: चुनावी दौरे के बीच PM मोदी अचानक पहुंचे बागान, महिलाओं संग तोड़ी चाय की पत्तियां और ली सेल्फी
PMCH में लापरवाही की हद: एंबुलेंस में तड़पती रही 82 साल की महिला, स्ट्रेचर न मिलने से पहुंची कोमा में
STF Action: CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, भेजा गया जेल