सुकमा में फिल्मी स्टाइल में लूट: पिस्टल तानकर ज्वेलरी शॉप से गहने लूटे, CCTV में कैद, कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार

सुकमा में फिल्मी स्टाइल में लूट: पिस्टल तानकर ज्वेलरी शॉप से गहने लूटे, CCTV में कैद, कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद लूट की बड़ी घटना सामने आई है। दो नकाबपोश लुटेरों ने दुकान में घुसकर व्यापारी पर पिस्टल तान दी और सोने-चांदी के गहने लूट लिए। वारदात CCTV कैमरे में साफ कैद हो गई है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आरोपी व्यापारी की ओर बंदूक ताने खड़ा है, जबकि दूसरा आरोपी गहनों को बैग में भर रहा है। इसी दौरान दुकान के सोफे पर लेटी एक बच्ची भी दिखाई देती है, जिसे लुटेरों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।comp-138-3_1764913969

भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा एक आरोपी, दूसरा पिस्टल लेकर हुआ फरार
यह लूट गुरुवार (4 दिसंबर) देर शाम करीब 8:30 बजे शहर की दुर्गा ज्वेलरी शॉप में हुई। जैसे ही लुटेरे गहने समेटकर दुकान से बाहर भागे, व्यापारी चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और लुटेरों का पीछा किया। भीड़ ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा पिस्टल लेकर भागने में सफल रहा।comp-137-3_1764913997

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

सीमा पर नाकेबंदी, रात में ही दूसरा आरोपी भी दबोचा गया
सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जिले की सीमाओं पर तगड़ा नाकाबंदी कर दी गई। कुछ ही घंटों में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। जिसे लोगों ने पकड़ा था, उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सुकमा SP किरण चव्हाण भी रात में घटना स्थल पर पहुंचे और टीम को निर्देश दिए।10035069791764912327-1_1764913626

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

SP करेंगे बड़ा खुलासा—चोरी SP ऑफिस के सामने ही!
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस ज्वेलरी शॉप में वारदात हुई, उसके ठीक सामने पुराना SP ऑफिस स्थित है। इसी परिसर में SDOP, साइबर सेल और नक्सल सेल भी संचालित होते हैं। इसके अलावा करीब 50 मीटर दूरी पर अजाक थाना भी है। ऐसे में सुरक्षा तंत्र के बीच इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। SP आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का विस्तृत खुलासा कर सकते हैं।

Tags:

Latest News

Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल
Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद
Bilaspur Dandiya Night 2026: अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी में सजेगी गरबा की शाम, 11 अक्टूबर को होगा खास आयोजन
Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई
AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट