शराब प्रेमियों के लिए अपडेट: मॉल और स्टेशन में खुलेंगी प्रीमियम शराब की दुकानें

शराब प्रेमियों के लिए अपडेट: मॉल और स्टेशन में खुलेंगी प्रीमियम शराब की दुकानें

नई दिल्ली: दिल्ली के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब प्रीमियम शराब मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मेट्रो स्टेशन परिसरों में भी आसानी से उपलब्ध होगी। नई व्यवस्था के तहत ग्राहक भीड़ या लंबी लाइनों की परेशानी के बिना अपने पसंदीदा ब्रांड को शेल्फ पर देखकर सीधे खरीद सकेंगे। यह बदलाव दिल्ली की नई शराब नीति के तहत लागू किया जा रहा है।

मॉल और मेट्रो में वॉक-इन स्टाइल की प्रीमियम दुकानें
नई शराब नीति का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब शराब की दुकानें मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मेट्रो स्टेशन परिसरों में भी खुलेंगी। ये दुकानें वॉक-इन स्टाइल की होंगी, जहां ग्राहक ब्रांड देखकर, छूकर और चुनकर खरीद सकेंगे। हर दुकान में न्यूनतम मानक तय किए गए हैं, जिनमें एसी, चमचमाती लाइट और ढेर सारे लग्ज़री ब्रांड शामिल हैं।

सरकारी एजेंसियों के जरिए पूरी तरह से संचालित
नई नीति के अनुसार, दिल्ली की सभी रिटेल शराब दुकानें केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा ही संचालित होंगी। पहले मौजूद हाइब्रिड मॉडल पूरी तरह बंद कर दिया गया है। राजधानी में DSIIDC, DTTDC, DSCSC और DCCWS इन दुकानों का संचालन करेंगी।

Read More अस्पताल का वार्ड बना रणभूमि! डॉक्टर-गार्ड और मरीज के अटेंडर में भिड़ंत, मारपीट का VIDEO वायरल

सख्त नियम और सुरक्षा
शराब खरीदने की न्यूनतम उम्र 25 साल रहेगी और स्कूल, धार्मिक स्थल और रिहायशी इलाकों के पास नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

महंगी होगी प्रीमियम शराब
मॉल और मेट्रो में दुकानों का किराया अधिक होने के कारण शराब की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। सरकारी एजेंसियों को प्रति बोतल सिर्फ 50 रुपये कमीशन मिलता था, जिसे बढ़ाने की सिफारिश की गई है ताकि प्रीमियम ब्रांड्स की सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार