राशन वितरण में लापरवाही महंगी पड़ी: तीन सरकारी राशन दुकानें निलंबित, SDM ने कसा शिकंजा

राशन वितरण में लापरवाही महंगी पड़ी: तीन सरकारी राशन दुकानें निलंबित, SDM ने कसा शिकंजा

बिलासपुर। सरकारी राशन दुकानों में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध न कराने और ई-केवाईसी समेत कई गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तथा तखतपुर क्षेत्र के जरौंधा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों को SDM ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुडु की दुकान में उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी अपडेट नहीं किया गया, अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं हुआ, और धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं था, इन गंभीर लापरवाहियों के कारण दुकान पर तुरंत कार्रवाई की गई।

वहीं मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी समय पर खाद्यान्न वितरण न करने और केवाईसी अपडेट में उदासीनता बरतने के प्रमाण मिले। 15 नवंबर तक निर्धारित वितरण कार्य पूरा न करना और लगातार दिए जा रहे निर्देशों की अवहेलना करना दुकानों के निलंबन का कारण बना।

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उचित मूल्य दुकान संचालकों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित क्षेत्रों के खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Read More धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार