पूर्व बर्खास्त आरक्षक ने किया सनसनीखेज हमला, दोस्त की हत्या और इंस्पेक्टर को तलवार से डराया

पूर्व बर्खास्त आरक्षक ने किया सनसनीखेज हमला, दोस्त की हत्या और इंस्पेक्टर को तलवार से डराया

रायपुर। रायगढ़ रेलवे मंडल में हुई RPF गोलीकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी आरक्षक कुमार सिंह लादेर ने अपने साथी हेड कांस्टेबल पी.के. मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि इससे पहले वही आरक्षक बिलासपुर में एक RPF इंस्पेक्टर पर तलवार लेकर हमला कर चुका था। उस घटना के बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन अपील के बाद वह वापस ड्यूटी ज्वाइन कर चुका था।

घटना 3 दिसंबर की सुबह हुई, जब रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरक्षक कुमार सिंह लादेर और उनके साथी पी.के. मिश्रा (रींवा, मध्यप्रदेश निवासी) के बीच संविधान को लेकर बहस हुई। बहस के बाद आरोपी ने अपने दोस्त पर कांच越 से चार राउंड फायर किए, जिसमें पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।BeFunky-design-4-1-1024x576

हर राउंड के बाद गोल घूमता था आरोपी
CCTV फुटेज में आरोपी का अजीब व्यवहार कैद हुआ है। हर गोली मारने के बाद वह गोल घूमकर चारों तरफ देखता था और फिर से फायर करता था। उस समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन डर की वजह से किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। आरोपी की पिस्तौल में 10 गोलियां थीं, जिससे स्थिति और खतरनाक हो सकती थी।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

हत्या के बाद कुमार सिंह लादेर ने थाने में कबूलनामा भी लिखा, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त की हत्या की है। इसके बावजूद वह थाने में सामान्य रूप से काम करता रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व व्यवहार और इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि उसकी मानसिक स्थिति अस्थिर है। बिलासपुर में जिस इंस्पेक्टर पर उसने हमला किया था, वे वर्तमान में रायपुर रेलवे मंडल में पदस्थ हैं। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Read More टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग

Tags:

Latest News

प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार
शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर