त्वचा पर नजर आते हैं विटामिन-डी की कमी के 5 लक्षण, मामूली स्किन प्रॉब्लम समझकर न करें इग्नोर

त्वचा पर नजर आते हैं विटामिन-डी की कमी के 5 लक्षण, मामूली स्किन प्रॉब्लम समझकर न करें इग्नोर

नई दिल्ली। हमारी त्वचा को यूं ही हमारी सेहत का आईना नहीं कहा जाता। शरीर में किसी भी तरह की परेशानी शुरू होने पर, स्किन पर उसके संकेत मिलने लगते हैं। इसलिए अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए, तो हमारी त्वचा पर कुछ बदलाव दिखाई देते हैं। 

हालांकि, अक्सर लोग इन्हें मामूली स्किन प्रॉब्लम समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो विटामिन-डी की कमी को जल्दी पूरा किया जा सकता है। आइए जानें स्किन पर विटामिन-डी की कमी के कैसे लक्षण नजर आते हैं। 

रूखी और ड्राई स्किन
विटामिन-डी त्वचा की नमी को बनाए रखने और उसके नेचुरल बैरियर को मजबूत करने में सहायक होता है। इसकी कमी से त्वचा अपनी नमी खोने लगती है, जिसके कारण त्वचा रूखी, खुजलीदार और फ्लेकी हो जाती है। खासकर सर्दियों में, जब सूरज की रोशनी कम होती है, तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाने के बावजूद अगर त्वचा रूखी बनी रहती है, तो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है।

Read More Health Tips: ज्यादा मीठा खाने से शरीर के इन अंगों पर पड़ सकता है असर, जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

डल या बेजान त्वचा
विटामिन-डी स्किन सेल्स को रिजुविनेट और रिपेयर करने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से त्वचा की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ने लगती है और त्वचा बेजान और डल दिखाई देती है।

Read More Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत

घावों का जल्दी न भरना
अगर शरीर पर कोई कट, खरोंच या घाव हो और उसे ठीक होने में सामान्य से ज्यादा समय लगे, तो यह विटामिन-डी की कमी का एक गंभीर संकेत हो सकता है। विटामिन-डी शरीर में सूजन को कम करने और नई स्किन सेल्स बनाने में मदद करता है, जिससे घाव जल्दी भरते हैं। इसकी कमी से यह प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।

बालों का झड़ना
बालों का गिरना केवल स्ट्रेस या जेनेटिक कारणों से ही नहीं, बल्कि पोषण की कमी से भी जुड़ा हो सकता है। विटामिन-डी बालों के फॉलिकल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसकी कमी से बाल पतले होने लगते हैं, टूटते हैं और काफी ज्यादा मात्रा में झड़ने लगते हैं।

नाखूनों का कमजोर होना
कमजोर या आसानी से टूट जाने वाले नाखून भी विटामिन-डी की कमी का संकेत दे सकते हैं। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए जरूरी है और कैल्शियम नाखूनों की मजबूती के लिए जरूरी है। इसलिए विटामिन-डी की कमी से नाखून पतले, धारियों वाले और आसानी से टूटने लगते हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार