जमानत शर्तों का उल्लंघन कर रातों-रात लखनऊ भागीं सौम्या चौरसिया: ED की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश 

जमानत शर्तों का उल्लंघन कर रातों-रात लखनऊ भागीं सौम्या चौरसिया: ED की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश 

रायपुर। शराब और कोयला खनन घोटाले में नामजद अभियुक्त और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया जमानत की शर्तों का खुला उल्लंघन करते हुए आनन-फानन में रायपुर से लखनऊ भाग गई हैं। सौम्या बुधवार को भिलाई के सूर्या अपार्टमेंट में अवैध रूप से रह रही थीं। मतदाता सूची के सर्वे (SIR) के दौरान BLO को उनकी मौजूदगी की जानकारी मिली, जिसके बाद खबर सार्वजनिक होते ही गुरुवार दोपहर इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6522 से वह दो बच्चों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

बेंगलुरु का पता बताकर भिलाई में डाल रखा था डेरा

सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद सौम्या चौरसिया ने कानूनी दस्तावेजों में अपना पता बेंगलुरु में अपने भाई का घर बताया था। जेल से रिहाई के वक्त उन्होंने अदालत से वादा किया था कि जमानत अवधि में वह छत्तीसगढ़ से दूर रहेंगी, ताकि गवाहों को प्रभावित न किया जा सके। लेकिन, वह लगभग एक महीने से अधिक समय से भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट में बिना अदालत को बताए गैरकानूनी तरीके से रह रही थीं।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

फरार होने से पहले देर तक फोन पर थीं बात करती

Read More पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के गेट नंबर 01 से सौम्या विमान में दाखिल हुईं। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ जा रहीं सौम्या दो बच्चों और एक अन्य व्यक्ति के साथ बदहवास हालत में दिखीं। वह आखिरी समय तक मोबाइल फोन पर किसी शख्स से बातचीत कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच एजेंसियां आसानी से उनकी मौजूदगी की पुष्टि कर सकती हैं।

गवाहों को प्रभावित करने की रणनीति बनाने का संदेह

जानकारी के अनुसार, सौम्या लगभग दो महीने से भिलाई में डेरा डाले थीं और निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात कर रखे थे। सूत्रों ने दावा किया कि इन दिनों सौम्या चौरसिया और पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बीच लगातार गोपनीय बैठकें हो रही थीं। यह भी बताया जाता है कि शराब घोटाले में कथित तौर पर लिप्त पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू और सौम्या के बीच की आपत्तिजनक चैट और संदेश डिजिटल साक्ष्य के तौर पर ED को मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, भिलाई में रहकर सौम्या चुपचाप विभिन्न घोटालों के गवाहों से संपर्क साधकर प्रकरणों को नए सिरे से प्रभावित करने की सुनियोजित रणनीति तैयार कर रही थीं। सूत्र यह भी बताते हैं कि चैतन्य बघेल और सौम्या के बीच वर्ष 2023–2024 की चैट हैरान करने वाली है, जिससे शराब और अन्य घोटालों की नगदी ठिकाने लगाए जाने के कई काले चिट्ठे एजेंसियों के हाथ लगे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री पर देर रात मुलाकात का आरोप

सूत्रों से यह भी तस्दीक की जा रही है कि सौम्या से मुलाकात के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई मौकों पर देर रात भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट और उससे सटे भवनों में देखे गए हैं।

अब देखना यह होगा कि रायपुर से लखनऊ की इस आनन-फानन ट्रिप पर घोटाले के इस 'मसीहा' ने और कौन सा नया 'गुल' खिलाया है। जांच एजेंसियों को अब सौम्या चौरसिया के जमानत उल्लंघन और भिलाई में उनकी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करनी होगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार