Indigo की फ्लाइट अचानक रद्द, रायपुर एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों ने काउंटर स्टाफ पर उतारा गुस्सा

Indigo की फ्लाइट अचानक रद्द, रायपुर एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्रियों ने काउंटर स्टाफ पर उतारा गुस्सा

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट अचानक रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। उड़ान से कुछ देर पहले ही मैसेज भेजकर कैंसिलेशन की सूचना दी गई, जिससे कई यात्रियों के सफर और योजनाएँ पूरी तरह बिगड़ गईं। नाराज़ यात्री एयरलाइंस के काउंटर पर तैनात कर्मचारियों पर जमकर भड़के और जवाबदेही की मांग की।

यात्रियों का आरोप है कि इंडिगो की ओर से न तो वैकल्पिक फ्लाइट, न ठहरने की व्यवस्था, और न ही किसी तरह की सहायता उपलब्ध कराई गई। दिल्ली, मुंबई, इंदौर और हैदराबाद जाने वाले कई यात्री फ्लाइट के अचानक रद्द होने से बेहद परेशान हो गए और अंततः बिना यात्रा किए वापस लौटना पड़ा।

दुबई से रायपुर पहुंचे एक यात्री की समस्या और गंभीर थी। उनका कहना है कि उन्होंने लगेज के लिए 14 हजार रुपए अतिरिक्त भुगतान किया था, लेकिन सामान अब तक नहीं मिला। एयरलाइन की ओर से किसी प्रकार की मदद न मिलने के कारण वे पिछले 48 घंटे से एयरपोर्ट पर ही भटक रहे हैं।

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वहीं, मैसूर जाने वाली कैंसर पेशेंट महिला यात्री को भी अंतिम समय पर रद्दीकरण की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर का अपॉइंटमेंट मिस होना उनकी स्वास्थ्य स्थिति के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। मजबूरन उन्हें सड़क मार्ग से मैसूर की यात्रा करनी पड़ेगी।

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

इंदौर में बिज़नेस मीटिंग के लिए निकल रहे एक अन्य यात्री ने कहा कि इंडिगो की अचानक सूचना से पूरा कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि न तो हेल्पडेस्क कोई स्पष्ट समाधान दे रहा है और न ही कोई वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध है, जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई है। यात्रियों की मांग है कि इंडिगो तुरंत उचित व्यवस्था करे, जिम्मेदार अधिकारियों को सामने लाया जाए और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की जाए।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार