मनी प्लांट लगाने पर नहीं मिल रहा लाभ, तो इसके पीछे हो सकती हैं आपकी ये गलतियां

मनी प्लांट लगाने पर नहीं मिल रहा लाभ, तो इसके पीछे हो सकती हैं आपकी ये गलतियां

नई दिल्ली। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है। यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए यदि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। लेकिन अगर आपको मनी प्लांट लगाने से शुभ परिणाम नहीं मिल रहे हैं, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

इन दिशा में लगाएं पौधा
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण को सबसे अच्छा माना गया है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मनी प्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है।  

रखें इन बातों का ध्यान
मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल को इस तरह लगाएं कि वह ऊपर की ओर बढ़ता हुआ हो। ऐसा करना शुभ माना जाता है। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि बेल जमीन को न छुए। इसके साथ ही मनी प्लांट के पौधे को सूखने से भी बचाना चाहिए और इसके सूखी हुई और पीली पत्तियों को हटाते रहना चाहिए। अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको मनी प्लांट लगाने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Read More Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि

न करें ये गलतियां
कई लोगों का मानना है कि मनी प्लांट को चोरी करके लगाना अच्छा होता है, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट को घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर लगाना चाहिए। साथ ही इसे किसी अंधेरे वाले स्थान या बाथरूम के पास न रखें। आप इसे किसी कांच की बोतल या गमले में लगा सकते हैं। इन बातों का ध्यान रखने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।

Read More Shani Gochar 2026: 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद में लौटेंगे शनिदेव, जानें इस नक्षत्र को क्यों माना जाता है खास

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार