देशभर में इंडिगो की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित, 300 फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली से हैदराबाद तक अफरा-तफरी

देशभर में इंडिगो की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित, 300 फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली से हैदराबाद तक अफरा-तफरी

नई दिल्ली। गुरुवार को हवाई सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंडिगो एयरलाइन का परिचालन संकट गुरुवार को भी जारी रहा, और एक बार फिर 300 से ज़्यादा उड़ानें रद्द होने के कारण देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर सुबह से ही भीड़ और अफरा-तफरी देखने को मिली।

दरअसल, इंडिगो को क्रू रोस्टरिंग के नए कड़े नियमों को लागू करने में दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइन ने बुधवार को ही बयान जारी कर बताया था कि वह अगले 48 घंटे तक अपने शेड्यूल में ‘कैलिब्रेटेड एडजस्टमेंट’ कर रही है, जिससे कई उड़ानें प्रभावित होंगी।

क्या कहते हैं आंकड़े?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) बुधवार को गिरकर 35% से सीधे 19.7% पर पहुंच गया। गुरुवार को दिल्ली से 33, हैदराबाद से 68, मुंबई से 85 और बेंगलुरु से 73 उड़ानें रद्द की गईं।

Read More पहले सेवा समाप्ति, फिर 24 घंटे में बहाली… AIIMS भोपाल में 260 कर्मचारियों के साथ क्या हुआ?

बुधवार को भी दिखा था असर
इससे पहले बुधवार को भी देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानें प्रभावित हुई थीं। दिल्ली में 67, बेंगलुरु में 42, हैदराबाद में 40 और मुंबई में 33 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसके कारण हजारों यात्रियों को लंबे इंतजार, कतारों और लगातार बदलते शेड्यूल से जूझना पड़ा।

Read More Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल

इंडिगो का बयान
इंडिगो ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में संचालन सामान्य होने लगेगा। कंपनी का दावा है कि उसकी टीमें ‘24×7’ काम कर रही हैं ताकि यात्रियों की दिक्कतों को कम किया जा सके। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों का विकल्प दिया जा रहा है, साथ ही रिफंड भी उपलब्ध है। हालांकि गुरुवार के परिचालन पर एयरलाइन ने कोई नया अपडेट जारी नहीं किया।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार