बेवफा शक में दरिंदगी: शादी के लिए मना किया तो पत्थर से कुचल दी प्रेमिका की खोपड़ी, 5 साल की प्रेम कहानी का खूनी अंत

बेवफा शक में दरिंदगी: शादी के लिए मना किया तो पत्थर से कुचल दी प्रेमिका की खोपड़ी, 5 साल की प्रेम कहानी का खूनी अंत

बालोद। बालोद जिले के डौंडीलोहारा में प्यार, शक और कत्ल की एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है जिसने सबका दिल दहला दिया है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी नेमीचंद ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका कमला राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि कमला किसी और से बात करती है। जब उसने शादी से मना किया, तो नेमीचंद ने पहले उसका गला दबाया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

जंगल में बदबू ने खोला राज

मामला 24 जनवरी को तब सामने आया जब ग्रामीण जंगल की तरफ गए थे। वहां से आ रही तेज बदबू के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके पर एक सड़ी-गली लाश मिली। महिला के हाथ पर अंग्रेजी में 'KL' टैटू बना हुआ था। इसी टैटू के जरिए मृतिका के भाई ने उसकी पहचान कमला राजपूत के रूप में की। कमला करीब 10 साल पहले शादी के बाद ससुराल छोड़ मायके में ही रह रही थी।

Read More झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

नशे में धुत्त था कातिल प्रेमी

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

एसपी योगेश पटेल ने बताया कि कमला और नेमीचंद के बीच 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 16 जनवरी को आरोपी नेमीचंद कमला को घुमाने के बहाने गुरामी डैम के पास के जंगल में ले गया। वहां उसने जमकर शराब पी और फिर कमला पर शक करते हुए विवाद करने लगा। नेमीचंद चाहता था कि कमला उसी वक्त उसके साथ घर चले और शादी कर ले। जब कमला ने मना किया तो आरोपी ने आपा खो दिया।

50 मीटर तक घसीटा और फिर पत्थरों से कुचला

खून सवार होने के बाद आरोपी ने पहले कमला का गला दबाया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले गया। वहां उसने एक भारी पत्थर उठाया और बेहोश कमला के सिर पर कई वार किए। मौत पक्की करने के बाद उसने शव को पत्थरों से ढक दिया ताकि किसी की नजर न पड़े।

पुलिस को गुमराह करने की शातिर चाल

हत्या के बाद आरोपी नेमीचंद मृतिका का मोबाइल लेकर भाग गया। अगले दिन उसने मोबाइल को बालोद के पाररास इलाके में ऑन किया ताकि पुलिस को लगे कि कमला अभी जिंदा है और उसकी लोकेशन कहीं और है। हालांकि बालोद एसपी योगेश पटेल द्वारा बनाई गई तीन स्पेशल टीमों ने कॉल डिटेल और तकनीकी सबूतों के आधार पर उसे दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में नेमीचंद टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

खौफनाक मंजर: रूह कंपा देगी यह वारदात

  •  आरोपी नेमीचंद और कमला के बीच 5 साल का गहरा रिश्ता था लेकिन शक ने सबकुछ खत्म कर दिया।
  •  पत्थर के वार इतने जोरदार थे कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।
  •  8 दिनों तक जंगल में लाश सड़ती रही और आरोपी चैन से सोता रहा।
  •  टैटू 'KL' के कारण ही पुलिस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा पाई।

बालोद एसपी योगेश पटेल के निर्देशन में पुलिस ने 26 जनवरी को इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इलाके में इस घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। 

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी