कलेक्टोरेट में सुपर कलेक्टर का रसूख, ट्रांसफर-पोस्टिंग की समानांतर सरकार चला रहे अधीक्षक, जांच की आंच से हर बार बच निकलने का हुनर

कलेक्टोरेट में सुपर कलेक्टर का रसूख, ट्रांसफर-पोस्टिंग की समानांतर सरकार चला रहे अधीक्षक, जांच की आंच से हर बार बच निकलने का हुनर

 

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकारी महकमे में इन दिनों एक ही सवाल दौड़ लगा रहा है रहा है— क्या कानून- नियम- अनुशासन सिर्फ सामान्य कर्मचारियों के लिए हैं? भू-अभिलेख शाखा में पिछले 6 वर्षों से कुंडली मारकर बैठे अधीक्षक खिलेंद्र सिंह यादव का मामला अब केवल एक अधिकारी की लंबी पदस्थापना का नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र की लाचारी की पहचान बन गया है। कलेक्टर को मिली हालिया शिकायत ने उस सिंडिकेट की परतें खोल दी हैं, जो मलाईदार कुर्सियों पर कब्ज़ा जमाए रखने के लिए शासन की आंखों में धूल झोंकने से भी गुरेज नहीं करता।

तीन साल का नियम मगर छह साल से जलवा 

Read More पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, 6 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, तलवार-चाकू जब्त

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के स्पष्ट निर्देश हैं कि संवेदनशील पदों पर बैठे अधिकारियों का तबादला हर तीन साल में अनिवार्य है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। लेकिन अधीक्षक यादव ने इस नियम को अपनी 'सेटिंग' के दम पर ठेंगा दिखा दिया है। ताज्जुब की बात यह है कि जब भी उनके तबादले की फाइल हिली, अदृश्य शक्तियों ने उसे वापस पटरी पर ला दिया। पचपेड़ी ट्रांसफर होने के बावजूद रातों-रात आदेश का बदल जाना यह सिद्ध करता है कि कलेक्टोरेट के भीतर एक ऐसी 'समानांतर सत्ता' सक्रिय है जो सीधे मंत्रालय तक के आदेशों को बेअसर करने की क्षमता रखती है।

Read More तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

सस्पेंशन से लेकर बहाली तक: जुगाड़ का मास्टरस्ट्रोक

जुलाई 2023 का डेटा चोरी कांड किसी भी लोक सेवक के करियर पर पूर्णविराम लगाने के लिए काफी था। भर्ती परीक्षा की मेरिट सूची पेन ड्राइव में चुराने के गंभीर आरोप और तत्कालीन कलेक्टर द्वारा की गई निलंबन की कार्रवाई भी यादव के रसूख को डिगा नहीं सकी। प्रशासनिक गलियारों में यह चुटकी ली जा रही है कि साहब के पास शायद वह 'पारस पत्थर' है, जिससे छूते ही निलंबन का दाग धूल जाता है और राजधानी से वापस उसी कुर्सी पर वापसी का रास्ता साफ हो जाता है।

वसूली का कॉर्पोरेट मॉडल 

शिकायत में उल्लेखित तथ्य चौंकाने वाले हैं। भू-अभिलेख विभाग, जो जमीन के रिकॉर्ड का संरक्षक होता है, उसे कथित तौर पर एक 'ट्रेडिंग सेंटर' में तब्दील कर दिया गया है। सीमांकन से लेकर डायवर्सन और पटवारियों की मनचाही पोस्टिंग तक, हर फाइल की एक 'अघोषित कीमत' तय होने के आरोप हैं। चर्चा है कि इस खेल में यादव ने शहर के कुछ रसूखदारों और रंगे-पुते 'कलमकारों' का एक ऐसा रक्षा कवच तैयार किया है, जो किसी भी शिकायत को जांच की चौखट तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़वा देता है।

कुर्सी से ऐसा प्रेम कि लैला-मजनू भी शर्मा जाएं

ऐसा लगता है कि अधीक्षक महोदय और उनकी कुर्सी के बीच वह फेविकोल का जोड़ है जो सरकारों के बदलने से भी नहीं टूटता। छत्तीसगढ़ में जहां बड़े-बड़े आईएएस अफसरों के विभाग बदल गए, वहां यादव जी का भू-अभिलेख प्रेम मिसाल बन गया है। शायद विभाग को डर है कि उनके जाते ही बिलासपुर का नक्शा ही कहीं लापता न हो जाए, इसलिए नियम और नैतिकता को ताक पर रखकर उन्हें पद पर बनाए रखना शासन की मजबूरी बन गया है।

अब गेंद कलेक्टर संजय अग्रवाल के पाले में है। क्या वे इस अंगद के पांव को हिला पाएंगे या फिर यह शिकायत भी पुरानी फाइलों की तरह अधीक्षक के रसूख की अलमारी में दफन हो जाएगी?

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं