आरंग में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, रातभर चली कार्रवाई में 11 हाइवा जब्त, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

आरंग में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, रातभर चली कार्रवाई में 11 हाइवा जब्त, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

आरंग: आरंग क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभाग की टीम ने देर रात तक जांच अभियान चलाकर रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसा।

जांच के दौरान 10 हाइवा रेत और एक हाइवा गिट्टी से भरा मिला। अधिकारियों द्वारा जब वाहन चालकों से रॉयल्टी पर्ची और अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे आवश्यक कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर 11 वाहनों को जब्त कर आरंग और गिधपुरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read More तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Latest News

स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे