ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रही 300 किलो गांजा की खेप पकड़ी, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रही 300 किलो गांजा की खेप पकड़ी, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से मध्यप्रदेश तक मादक पदार्थ की खेप पहुंचाने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से दो वाहनों में भारी मात्रा में गांजा भरकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कटकलिया मार्ग पर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान एक इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस को इनोवा वाहन में दो अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट भी मिलीं, जिससे तस्करी के तरीके को लेकर संदेह और गहरा गया। तलाशी में दोनों वाहनों से करीब 300 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।image-29-1

Read More भिलाई में तड़के ईडी की बड़ी रेड: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए के घर पहुंची टीम, दस्तावेजों की हो रही जांच

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें दो आईफोन शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा की यह खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में उनके सहयोगियों तक पहुंचाई जानी थी। इसके बाद पुलिस ने तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

Read More डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस की विशेष टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना