बीजेपी छोड़ अन्नामलाई का बड़ा दांव, तमिलनाडु में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का किया एलान

 बीजेपी छोड़ अन्नामलाई का बड़ा दांव, तमिलनाडु में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का किया एलान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय शुरू करने का संकेत देते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका नया राजनीतिक आंदोलन आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाग लेगा और राज्य के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में ही पार्टी नेतृत्व को इस्तीफा देने की इच्छा जता दी थी। हालांकि, उन्हें पहले चुनावी जिम्मेदारियां पूरी करने की सलाह दी गई थी। हाल ही में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।HKBpp_mbcAAa2X0

नई पार्टी की घोषणा करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु की पहचान, संस्कृति, भाषा और राज्य के अधिकारों को केंद्र में रखकर राजनीति की जाएगी। उनका मानना है कि राज्य को एक नए राजनीतिक दृष्टिकोण और वैकल्पिक नेतृत्व की जरूरत है, जिसके लिए यह कदम उठाया गया है।

Read More CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज

अन्नामलाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि उन्होंने पिछले कई महीनों में अपने मतभेदों को पार्टी नेतृत्व के सामने रखा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा से अलग होने का फैसला किसी व्यक्तिगत विवाद के कारण नहीं, बल्कि नई राजनीतिक सोच और व्यापक जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से लिया गया है।

Read More जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!

Latest News

घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!
डॉ. गहवई पर गिरी गाज से चिकित्सा जगत में आक्रोश, लामबंद हुए डॉक्टर