इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, अपार्टमेंट में फंसे 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया सुरक्षित

इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, अपार्टमेंट में फंसे 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया सुरक्षित

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में आज सुबह एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की भू-तल मंजिल पर बने शोरूम में लगी आग के कारण ऊपर रहने वाले कई परिवार कुछ समय के लिए फंस गए।

आग लगने के बाद शोरूम से उठे घने धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग सीढ़ियों के जरिए नीचे नहीं उतर सके। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और आसपास के रहवासी मौके पर पहुंच गए। रस्सियों और सीढ़ियों की मदद से 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि आग फ्लैटों तक नहीं पहुंची और किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली।

Read More Delhi H1N1 Alert: राजधानी में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 3200 के पार पहुंचा संख्या; 2019 के बाद संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा

आग की चपेट में आने से शोरूम में मौजूद कई दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों ने समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिससे आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया।

Read More सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी