प्रार्थना सभा में अचानक भड़की हिंसा: दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल, साडरापाल गांव में पुलिस अलर्ट

प्रार्थना सभा में अचानक भड़की हिंसा: दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल, साडरापाल गांव में पुलिस अलर्ट

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आयोजित एक प्रार्थना सभा उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, तोंगपाल थाना क्षेत्र के साडरापाल गांव में एक धार्मिक प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई।

कई लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी
घटना में कई ग्रामीणों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही तोंगपाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।dharm2

Read More 'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन

गांव में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Read More फरार सुब्बू को लाने दुबई पहुंची छग ACB-EOW की टीम, IG अमरेश मिश्रा ने संभाली कमान, 28 नवंबर तक रायपुर लाने की तैयारी

विवाद की वजह की जांच जारी
पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और झड़प की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में इसे आपसी विवाद का मामला माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Latest News

कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर कर्नाटक में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 21 समेत 25 श्रमिकों का रेस्क्यू, प्रशासन ने दिलाई बकाया मजदूरी; सुरक्षित घर लौट रहे मजदूर
निजी अस्पताल में मरीजों के क्या हैं अधिकार? इलाज के बाद बिल से लेकर शव सौंपने तक जानिए जरूरी नियम, शिकायत के लिए 104 हेल्पलाइन
कानपुर में बीटेक के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में मिला 19 वर्षीय यश का शव; जांच में जुटी पुलिस
त्रिपुरा में BSF की जमीन से हटाए गए 50 से ज्यादा अवैध कब्जे, जवानों पर हमले के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन
California Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी; कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Ramayana Box Office Collection: दुनियाभर में दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी रामायण, धुरंधर 2 को पछाड़ा; अब दंगल से मुकाबला
Bijapur News: भैरमगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का नया ठिकाना ब्रिटेन! श्रीलंका और वियतनाम से चल रहे पैनल, ED की जांच तेज
11 हजार वोल्ट के झूलते तार की चपेट में आई ट्रॉली, एक एकड़ की फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान
ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, शव उठाने से ग्रामीणों का इनकार
नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार
Chhattisgarh Delimitation: छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटों का भी अनुमान