राजधानी एक्सप्रेस पर फिर पथराव, नवगछिया के पास बी-2 कोच का टूटा शीशा, जांच में जुटी आरपीएफ

राजधानी एक्सप्रेस पर फिर पथराव, नवगछिया के पास बी-2 कोच का टूटा शीशा, जांच में जुटी आरपीएफ

नवगछिया। दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस एक बार फिर शरारती तत्वों के निशाने पर आ गई है। बिहार के नवगछिया रेलखंड में ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें बी-2 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के नवगछिया स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद अज्ञात लोगों ने उस पर पथराव किया। पथराव के कारण बी-2 कोच में सीट नंबर 1 से 4 के पास लगा शीशा टूट गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नवगछिया, कटरिया और कुरसेला स्टेशन के बीच संभावित स्थानों की पहचान कर जांच तेज कर दी है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Read More CVC Annual Report: सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की 70 हजार से ज्यादा शिकायतें, बैंकिंग-रेलवे सबसे ऊपर; हजारों मामले अब भी पेंडिंग

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस रेलखंड में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। खासकर रात के समय कुछ असामाजिक तत्व ट्रेनों को निशाना बनाते रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

Read More CDSCO Drug Alert: दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, 199 सैंपल फेल; एक प्रोडक्ट जांच में निकला नकली, कई जरूरी दवाओं पर भी उठे सवाल

आरपीएफ का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना