CG Crime: बिलासपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बाइक रोककर युवक पर हमला, चाकू दिखाकर लूट ले गए लाखों की संपत्ति

CG Crime: बिलासपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बाइक रोककर युवक पर हमला, चाकू दिखाकर लूट ले गए लाखों की संपत्ति

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। चार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियारों के बल पर नकदी व कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता घी खरीदने के लिए कोनी स्थित एक कार्यालय जा रहे थे। भुगतान के लिए वे अपने साथ 1 लाख 60 हजार रुपये नगद लेकर निकले थे। इसी दौरान बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली।

आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर युवक को डराया और डंडे व लोहे की रॉडनुमा हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद नकदी, सोने की चेन और अन्य सामान सहित करीब 3.50 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर मौके से फरार हो गए।

Read More हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच