सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में हाई अलर्ट, जुमे की नमाज को लेकर 19 मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में हाई अलर्ट, जुमे की नमाज को लेकर 19 मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में सूर्या हत्याकांड के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने आज जुमे की नमाज के दौरान व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। संवेदनशील इलाकों और 19 मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में करीब 1000 पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।khora-news-1780646556257

बकरीद के दिन हुई सूर्या हत्याकांड की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच कुछ संगठनों की ओर से जुमे की नमाज को लेकर बयान सामने आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी थी।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

एहतियात के तौर पर नवनीत विहार कॉलोनी की ओर जाने वाले कुछ मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई। साथ ही सुरक्षा कारणों से कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।khora-news2-1780646511521

Read More झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

प्रशासन की निगरानी में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सतर्कता बरती जाएगी।

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना