बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, टीएमसी में बढ़ीं अंदरूनी कलह की चर्चाएं

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, टीएमसी में बढ़ीं अंदरूनी कलह की चर्चाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले फिरहाद हकीम ने आज कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले ने राज्य की राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

कोलकाता नगर निगम मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हकीम ने अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इतने वर्षों तक देश के प्रमुख महानगरों में शामिल कोलकाता का मेयर बनने का अवसर मिला, इसके लिए वे पार्टी नेतृत्व और ममता बनर्जी के आभारी हैं।

हकीम का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब टीएमसी के भीतर लगातार बदलाव और असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। इससे एक दिन पहले ही बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिससे पार्टी के भीतर चल रही हलचल और तेज हो गई है।

Read More वीडियो...मंत्री के PA की दादागिरी: गाड़ी पर टोल बूम गिरा तो बौखलाया, हाथ जोड़कर माफी मांगते कर्मचारी को जड़े 5 थप्पड़

पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने पहले ही संकेत दिया था कि फिरहाद हकीम ने मेयर पद छोड़ने की अनुमति ममता बनर्जी से मांगी थी। बताया जा रहा है कि नगर निगम के कामकाज में आ रही चुनौतियों और बदलते राजनीतिक माहौल को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।

Read More एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?

फिरहाद हकीम वर्ष 2018 से कोलकाता के मेयर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और इससे पहले राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोलकाता नगर निगम की कमान किस नए चेहरे को सौंपी जाएगी।

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना