बिलासपुर में कोयला डिपो पर पुलिस की पैनी नज़र: रिकॉर्ड खंगाले जा रहे, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

बिलासपुर में कोयला डिपो पर पुलिस की पैनी नज़र: रिकॉर्ड खंगाले जा रहे, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का फरमान: कोयला चोरों पर शिकंजा, कोयला कारोबारियो में दहशत।

 

बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देर रात कोयला परिवहन करने वाले वाहनों और जगह-जगह कोयला प्लॉट का कारोबार चला रहे संचालकों पर कड़ी नजर रखने का फरमान जारी किया है। खासकर पेट्रोलिंग पार्टियों को कोयला भंडारण डिपो की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने कोयला डिपो की ओर जाने वाले संदिग्ध वाहनों को भी विशेष रूप से जांचने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद कोयला प्लॉट कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Read More पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग 

जानकारी के अनुसार, शासन के फरमान के बाद जमुना पाली बुड़बुड़ खदान से 25 किलोमीटर हवाई दूरी के दायरे में आने वाले कोयला प्लॉट कारोबारियों का तनाव अभी खत्म नहीं हुआ था कि अब पुलिस प्रशासन ने रतनपुर से हिर्री तक कोयला भंडारण करने वालों की सूची तैयार करने का आदेश सुना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने जिला प्रशासन की सहमति से माइनिंग विभाग से खास तौर पर रतनपुर में कोयला भंडारण करने वालों की सूची मांगी है।

Read More मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर में सर्वाधिक वैध और अवैध कोयला प्लॉट संचालित होते हैं। इन दोनों ही प्रकार के प्लॉटों में कोयला चोरी की गतिविधियों को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है। खदानों से कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियों को देर रात कोयला प्लॉट संचालक के गुर्गे अपने प्लॉट पर ले जाते हैं। वहां निश्चित मात्रा में कोयला निकालने के बाद वाहनों में डोलोमाइट भर दिया जाता है। इसके एवज में कोल प्लॉट संचालक ड्राइवर को कुछ रुपयों का भुगतान भी करते हैं। इस मामले में कई शिकायतें पहले भी थाने तक पहुंची हैं और कार्रवाई के बावजूद कोयला चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने थाना स्टाफ सहित पेट्रोलिंग पार्टियों को कोयला वाहनों और कोल प्लॉटों पर कड़ी नजर रखने का फरमान सुनाया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है।

गौरतलब है कि पुलिस ने कुछ महीने और साल भर पहले कोयला चोरी के मामले में मौर्या कोल डिपो समेत क्षेत्र के आधा दर्जन कोल डिपो के खिलाफ अपराध दर्ज किए थे। उस दौरान कुछ आरोपियों को जेल भी हुई, लेकिन कुछ लोग रसूख का फायदा उठाकर पुलिस से बच निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल, संभावना जताई जा रही है कि इस बार ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलेगा और पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे