बिलासपुर:अर्सलान के पिता अब भी कह रहे मेरे बेटे की मौत डूबने से नहीं हुई...... पढ़े पूरी खबर 

बिलासपुर:अर्सलान के पिता अब भी कह रहे मेरे बेटे की मौत डूबने से नहीं हुई...... पढ़े पूरी खबर 

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (जीजीयू) परिसर में छात्र अर्सलान अंसारी (19) की संदिग्ध मौत पर न्याय मांगने के लिए उसके पिता अरशद अयूब एक बार फिर बिहार के छपरा से बिलासपुर पहुंचे हैं। अर्सलान का शव 21 अक्टूबर 2025 को विश्वविद्यालय परिसर के तालाब के पास मिला था। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे डूबने का मामला बताया था, लेकिन पिता अरशद अयूब पहले दिन से ही इसे हत्या मानते हुए लगातार जांच की मांग कर रहे हैं।

पिता अरशद अयूब ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे किसी औपचारिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए नहीं आए हैं, बल्कि एक ऐसे दुखी पिता के रूप में आए हैं जिसका बेटा रहस्यमय तरीके से मारा गया और जिसे कोई जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि वे महीनों से बिहार से बिलासपुर के बीच चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब भी उनके हाथ सच नहीं लगा है।

पिता का आरोप पुलिस छुपा रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट......

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

अरशद अयूब ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें अब तक आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंने दावा किया, मुझे जो जानकारी मिली है, उसमें साफ कहा गया है कि मेरे बेटे की मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि चोट लगने से हुई है। इसके बावजूद पुलिस मुझे रिपोर्ट देने से बच रही है।” अरशद ने यह भी आरोप लगाया कि कोनी पुलिस सिर्फ इतना कहती है कि रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन उसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही जारी किया जाएगा।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

विवि प्रशासन पर तथ्यों को छुपाने का आरोप

अरशद अयूब ने विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अत्यधिक जल्दबाजी दिखाई और कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाने की कोशिश की। उन्होंने सवाल किया, “अगर यह दुर्घटना थी तो सच क्यों नहीं बताया जा रहा है? मेरे बेटे के साथ आखिरी बार कौन था? उसके साथ क्या हुआ?” उन्होंने कहा कि सीयूईटी परीक्षा देने आए बाहरी राज्यों के छात्रों की सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय की लापरवाही चिंताजनक है।

अरशद अयूब ने कहा कि वह अब सीधे पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मिलकर बेटे की मौत की वास्तविक वजह जानने की मांग करेंगे। उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “अगर मेरे बेटे को चोट लगी थी तो जिम्मेदारी किसकी है? और अगर डूबने की बात सच है तो मुझे रिपोर्ट क्यों नहीं दी जा रही है?

 

अरशद अयूब ने दस्तावेजों में जो गंभीर और संदिग्ध तथ्य दर्ज कराए हैं, वे इस प्रकार हैं:

  •  मोबाइल बंद: बेटे अर्सलान का मोबाइल 24 अक्टूबर की सुबह बंद मिला था।
  •  कपड़े अलग अलग जगह: मृतक के कपड़े, जैसे टीशर्ट, बैग और लोअर, अलग अलग जगहों पर पाए गए थे, जो सामान्य घटना नहीं लगती।
  •  मौत की वजह: पिता का दावा है कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार मौत डूबने से नहीं, बल्कि चोट लगने से हुई है।
  •  रिपोर्ट देने से मनाही: कोनी पुलिस द्वारा आधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देना और उच्च अधिकारियों के निर्देश का हवाला देना।
  •   विवि की जल्दबाजी: विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घटना के बाद अत्यधिक जल्दबाजी दिखाना और कथित तौर पर तथ्यों को छुपाना।
Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार