सूरजपुर में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रियल पर गंभीर आरोप: प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

शिकायत में महिला कर्मचारियों के हक, पर्यावरण मानकों की अनदेखी और मजदूरों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए

सूरजपुर में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रियल पर गंभीर आरोप:  प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

सूरजपुर/ भास्कर पारा कॉलरी में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रियल को लेकर जिला प्रशासन के जनदर्शन पोर्टल पर एक गंभीर शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता आशीष प्रताप सिंह ने कंपनी पर नियमों का उल्लंघन, सामाजिक जवाबदेही की अनदेखी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि कंपनी प्रबंधन महिलाओं को कार्य का अवसर नहीं दे रहा, जो महिला आरक्षण और समान अवसर के अधिकार का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा कंपनी की ओर से आज तक कोई भी स्वास्थ्य सुविधा जैसे डॉक्टर, फार्मासिस्ट या आपातकालीन चिकित्सा की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे मजदूरों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं।

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के दावों के विपरीत, कंपनी ने अब तक कोई सार्वजनिक बैठक या पारदर्शिता प्रक्रिया आयोजित नहीं की है। पर्यावरण नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए कंपनी द्वारा ज़मीन कंपन, प्लास्टिक जलाना और अत्यधिक धूल फैलाने जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

Read More सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल

सबसे चिंताजनक आरोप यह है कि कंपनी मजदूरों से काम तो ले रही है लेकिन उन्हें किसी प्रकार का लिखित नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में यदि किसी दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होती है, तो कंपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है, जिससे भविष्य में गंभीर विवाद खड़ा हो सकता है।

Read More रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारी वाहनों को गाँव की सड़कों से बिना किसी पूर्व अनुमति के गुजारा जा रहा है। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। कई बार ऐसे वाहन दुर्घटना का कारण भी बन चुके हैं।

शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से माँग की है कि प्रकाश इंडस्ट्रियल की गतिविधियों की विस्तृत जांच कर नियमों के अनुसार संचालन सुनिश्चित किया जाए। यदि कंपनी सुधार के लिए तैयार नहीं हो, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम