शर्मनाक: परीक्षा में चेकिंग के बहाने गुरुजी ने पार की हद, LCIT में छात्रा से छेड़छाड़, FIR दर्ज

शर्मनाक: परीक्षा में चेकिंग के बहाने गुरुजी ने पार की हद, LCIT में छात्रा से छेड़छाड़, FIR दर्ज

बिलासपुर। शहर के परसदा स्थित एलसीआईटी (LCIT) कॉलेज एक बार फिर गलत वजहों से चर्चा में है। इस बार मामला बेहद गंभीर और शर्मनाक है। इंडियन नॉलेज सिस्टम (IKS) की परीक्षा देने आई एक छात्रा ने कॉलेज के ही शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि चेकिंग के बहाने शिक्षक असीम मुखर्जी ने छात्रा के साथ गंदी हरकत की। घटना 29 जनवरी की है, जिसकी शिकायत के बाद चकरभाठा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ताज्जुब की बात यह है कि जो संस्थान खुद को शिक्षा का मंदिर कहता है, वहां बेटियां परीक्षा के दौरान भी सुरक्षित नहीं हैं।

चेकिंग के नाम पर गंदी बात: परीक्षा हॉल में हुआ तमाशा

जानकारी के मुताबिक छात्रा 29 जनवरी को आईकेएस की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। परीक्षा हॉल में एंट्री के वक्त चेकिंग की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक असीम मुखर्जी ने छात्रा को रोका और चेकिंग के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा इस घटना से बुरी तरह डर गई और घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। 30 जनवरी को हिम्मत जुटाकर पीड़िता चकरभाठा थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया है।

Read More इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस की कार्रवाई: पास्को और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज 

Read More रायपुर में राशन वाले डकार गए पौने तीन करोड़ की बोरियां: 10 लाख बारदाने बांटे, 5 लाख का कोई अता-पता नहीं

 

चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक असीम मुखर्जी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पास्को (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है और परीक्षा के समय मौजूद अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 

विवादों से पुराना नाता: क्या यही है एलसीआईटी का कल्चर?

एलसीआईटी कॉलेज के लिए विवाद कोई नई बात नहीं है। यह संस्थान पहले भी कई बार अलग-अलग कारनामों की वजह से अखबारों की सुर्खियों में रहा है। कभी फीस का चक्कर, तो कभी प्रबंधन की मनमानी। लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। कॉलेज प्रशासन की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर परीक्षा जैसे संवेदनशील समय में शिक्षकों पर नजर क्यों नहीं रखी गई? शायद प्रबंधन को लगता है कि बड़ी इमारतें खड़ी कर लेने से ही अनुशासन आ जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि यहाँ संस्कार और सुरक्षा दोनों ही आउट ऑफ सिलेबस नजर आ रहे हैं।

छात्राएं डरी हुई, अभिभावकों में भारी गुस्सा

इस घटना के बाद कॉलेज में पढ़ने वाली अन्य छात्राओं और उनके माता-पिता में भारी डर और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर क्लासरूम और परीक्षा हॉल के भीतर भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो उन्हें पढ़ने के लिए कहाँ भेजा जाए? कॉलेज प्रबंधन की इस ढिलाई ने उनकी साख को मिट्टी में मिला दिया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस संस्थान की जमकर क्लास लगा रहे हैं।

प्रबंधन कर रहा पल्ला झाड़ने की कोशिश...

चकरभाठा पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान गुप्त रखी गई है और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कॉलेज से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद कैंपस में सन्नाटा पसरा हुआ है और प्रबंधन अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगा है।

Tags:

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO