साहबों की जेब भरने के लिए कर्मचारियों की बलि ट्रांसफर की धमकी और वसूली ने किया आत्मदाह को मजबूर

साहबों की जेब भरने के लिए कर्मचारियों की बलि ट्रांसफर की धमकी और वसूली ने किया आत्मदाह को मजबूर

जैजैपुर। सरकारी तंत्र की नाक के नीचे चल रहे वसूली के खेल ने एक गरीब कर्मचारी को मौत के दरवाजे तक धकेल दिया। जैजैपुर शराब दुकान में तैनात सेल्समैन आकाश कर्ष ने प्लेसमेंट एजेंसी और आबकारी विभाग की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद साथियों ने उसे देख लिया और बचा लिया। फिलहाल घायल कर्मचारी का जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के पीछे की कहानी बेहद दर्दनाक और व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली है। आकाश ने कदम उठाने से पहले एक पत्र लिखा जिसमें उसने बताया कि कैसे उसे सक्ती जिला ट्रांसफर करने की धमकी देकर पैसों की मांग की जा रही थी। जब से सरकार ने इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है तब से प्लेसमेंट एजेंसी के कर्ताधर्ता गिद्ध की तरह इन पर नजर गड़ाए बैठे हैं। आबकारी विभाग के बड़े साहबों को सब पता है कि दुकान चलाना कितना मुश्किल है फिर भी वे चुप्पी साधे हुए हैं मानो उन्हें भी इस खेल में हिस्सा मिल रहा हो।

ट्रांसफर का डर दिखाकर मांगे जा रहे थे पैसे

Read More स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

पीड़ित आकाश कर्ष ने साफ आरोप लगाया है कि उसे बेवजह परेशान किया जा रहा था। प्लेसमेंट कंपनी के लोग नौकरी से निकालने या दूर भेजने के नाम पर मोटी रकम मांगते हैं। जब कर्मचारी पैसे देने में असमर्थ होता है तो उसे मानसिक रूप से इतना तोड़ दिया जाता है कि वह जान देने जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाए। आबकारी विभाग की यह खामोश रजामंदी दिखाती है कि ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं।

Read More पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक

विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस विधायक के जिला प्रतिनिधि उमाशंकर चंद्रा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उमाशंकर चंद्रा ने बताया कि यह मामला बताता है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है। उन्होंने मांग की है कि दोषी अधिकारियों और प्लेसमेंट कंपनी के मालिक पर तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार ने वेतन केवल इसलिए बढ़ाया ताकि बिचौलिए उसे डरा धमकाकर वसूल सकें।

शराब बेचकर खजाना भरने वाली सरकार क्या अपने छोटे कर्मचारियों की जान की कीमत नहीं समझती। आज एक आकाश ने खुदकुशी की कोशिश की है अगर यही वसूली का खेल जारी रहा तो न जाने कितने और कर्मचारी इस भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएंगे।

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी